17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

खंडवा में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता शुरु, देखें बच्चों की हैरतअंगेज स्वीमिंग

मध्य प्रदेश के खंडवा में ओपन ग्रुप की 53 वीं राज्य स्तरीय पांच दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता स्वीमिंगपूल में हो रहो रही है। तीन दिन प्रतियोगिता में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर के खिलाड़ियों ने बाजाी मारी है। तीसरे दिन खंडवा समेत अन्य जिले के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तकनीकी टीम ने उत्साह वर्धन किया 500 […]

Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jun 03, 2025

मध्य प्रदेश के खंडवा में ओपन ग्रुप की 53 वीं राज्य स्तरीय पांच दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता स्वीमिंगपूल में हो रहो रही है। तीन दिन प्रतियोगिता में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर के खिलाड़ियों ने बाजाी मारी है। तीसरे दिन खंडवा समेत अन्य जिले के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तकनीकी टीम ने उत्साह वर्धन किया

500 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

स्वीमिंगपूल में 53 वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खंडवा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए कृष्णा गडक ने पुरुष वर्ग की 200 मीटर की फ्री-स्टाइल में स्वर्ण पदक अर्जित किया है। शिवांशी व्यास ने ब्रेस्ट स्ट्रोक में ब्राउंस मेडल हासिल किया है। प्रतियोगिता के पहले दिन ही कृष्ण गडक ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत तथा शिवांशी ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कांस्य पदक अर्जित किया था। इसी तरह दूसरे दिन 100 मीटर में निलाव गोयल इंदौर, सुहान चिंतन जैन इंदौर।

महिला वर्ग में इंदौर की माही जोशी अव्वल

महिला वर्ग में माही जोशी इंदौर माहिका सिंह सोलंकी इंदौर बाजी मारी है। इसी तरह 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अर्थ जैन भोपाल और ऋषभ खासगी वाले इंदौर अव्वल रहे। महिला वर्ग में आर्यन स्मिता गणेश भोपाल स्पर्श गुप्ता जबलपुर ने जीत दर्ज की है। शाम्भवी सरकार राजघर व वनिष्का चतुर्वेदी नीमच अव्वल रहीं। अव्वल खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश तैराकी संघ के पियूष शर्मा आदि ने उत्साह वर्धन किया है। देवा स्वीमिंग इंस्टीट्यूट के संचालक महेंद्र बिल्लौरे ने बताया कि दूसरे दिन प्रतियोगिता में तैराकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तीसरे दिन मंगलवार को भी प्रतियोगिता आयोजित होगी।

खंडवा में संघ ने तैयार किया तैराकों का ग्रुप

जिला तैराक संघ के सचिव राकेश जोशी ने बतया कि खंडवा में तैराक ग्रुप तैयार किया गया है। इसमें ध्वनि जैन, अरण्या जैन, ऐशना जैन, समीक्षा मारू, हरशीन सचदेव, वैष्णवी यादव, नियोनिका निम, प्राची सोनी, शिवांशी व्यास, अदिति बोरासी, प्रतीक्षा तिवारी, सिमोन पवार, पीयूषा राठौड़, सृष्टि राजपूत, कार्तिका पवार, कृष्णा गडख, दर्श नगर, अथर्व पालीवाल, शब्बीर, थेलीवाला, आयुष्मान कौशल, अश्विन राणा, गगन झा, कुणाल रघुवंशी, अथर्व जयसवाल, आराध्या संकथ, सुमित मेवाड़ा, दैविक अग्रवाल, अस्मित सिंह, अब्दुल शेख, अथर्व हरेल, हर्षिल तंवर, ओजश्व रघुवंशी, वज्राक्ष सोडेय, पृथ्वीराज सिंह चौहान, प्रशांत शर्मा, रोनित सेन आदि शामिल हैं।