5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

लव जिहाद व्यक्तिगत अपराध नहीं, हिंदुओं के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित षड्यंत्र

प्रदेशभर में लव जिहाद के माध्यम से बेटियों को अपने जाल में फंसाकर विधर्मी उनका शारीरिक शोषण ही नहीं कर रहे, उनकी अस्मिता और आत्मसम्मान को भी गहरी चोट पहुंचा रहे है। लव जिहाद केवल कुछ व्यक्तियों द्वारा किया गया अपराध नहीं, यह प्रदेश की बेटियों के विरुद्ध एक संगठित षड्यंत्र है। इसके तार प्रदेश की सीमाओं के पार अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय नेवटर्क से जुड़े हो सकते है। इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआइए से कराई जाना चाहिए।

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

May 17, 2025

-लव जिहाद के मामलों की जांच एनआइए से कराने की मांग

प्रदेश में लव जिहाद के मामलों को लेकर शुक्रवार हिंदू जागरण मंच के बैनर तले सकल हिंदू समाज ने अपना आक्रोश जताया। रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सकल हिंदू समाज ने मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर एनआइए से जांच कराने की मांग की। हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक माधव झा ने बताया कि प्रदेश में बेटियों के विरुद्ध सुनियोजित तरीके से लव जिहाद किया जा रहा है। हाल ही में भोपाल के टीआइटी कॉलेज, उज्जैन के ग्राम बिछड़ोद, इंदौर की टेली परफॉर्मेंस कंपनी, रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र, सागर, दमोह, मुरैना और राजगढ़ सहित कई जिलों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जिससे इनकी मानसिकता उजागर हुई है। भोपाल, उज्जैन, मुरैना सहित अन्य जिलों में पोर्न वीडियो के रूप में दुष्कर्म के साक्ष्य मौजूद होते हुए भी पीडि़ताओं के परिवार भय व बदनामी के डर से सामने नहीं आ रहे है। ऐसी स्थिति में शासन की ओर से मामला दर्ज होना चाहिए।

मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम केवल कागजों में
सकल हिंदू समाज ने बताया कि मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 केवल कागजों में ही रह गया है। 2021 से अब तक इसके अंतर्गत न के बराबर अपराध दर्ज किए गए हैं। इसकी उपयोगिता बनी रहे, इसके लिए ऐसे सभी मामलों में विधर्मी द्वारा गलत बयानी, धमकी या बल उपयोग, धोखाधड़ी, अनुचित प्रभाव, जबरदस्ती, प्रलोभन या विवाह के माध्यम से धर्म परिवर्तन के प्रयास किए गए, वहं इसकी उचित धाराओं में वृद्धि की जाए। विरोध प्रदर्शन में महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल सहित बड़ी संख्या में हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता और सकल हिंदू समाजजन मौजूद रहे।