
खंडवा : मनरेगा के तहत पंचायतों में काम-काज ठप है- फोटो एआई
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा का नाम बदलकर जी-रामजी हो गया है। पोर्टल अपडेट नहीं होने से विकास कार्य ठप हो गया है। अभी तक पंचायतों में विकास कार्य शुरु नहीं हो सके हैं।
चालू वित्तीय वर्ष-2026-37 में पंचायतों में स्वीकृत 16 हजार 977 विकास कार्य शुरु नहीं हो सके हैं। यही नहीं 1 हजार 759 कार्य प्रस्तावित होने के बाद स्वीकृत नहीं हुए है। इसके अलावा 19 हजार 465 कार्य सरेंडर कर दिए गए हैं। इसमें जो कार्य शुरू हुए थे उसमें भी अधूरे हैं।
पत्रिका ने शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों से विकास कार्यों को लेकर चर्चा की तो मनरेगा के कार्य ढाई माह से बंद हैं। सरपंचों का कहना है कि मनरेगा योजना बंद हो गई है। इसकी जगह अब जी-रामजी चालू होगी। अधिकारी उन्हें आश्वासन दे रहे हैं कि एक जुलाई से जी-रामजी के तहत कार्य शुरू होंगे। मामले में सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों का कहना है कि एक्शन प्लान तैयार कर रहे हें। एक जुलाई से कार्य शुरू होंगे।
पुनासा के अंजनिया कला ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत काम बंद है। 116 कार्य निलंबित हो गए हैं। 57 स्वीकृत होने के बाद चालू नहीं हैं। 7 नए प्रस्तावित हैं। लेकिन स्वीकृत नहीं। ग्राम रोजगार सहायक रघुनाथ कहते हैं कि एक्शन प्लान तैयार कर रहे हैं। एक जुलाई से जी-रामजी के तहत कार्य शुरू होंगे।
खंडवा के अमलपुरा गांव में सरपंच शकुन रावत का कहना है कि मनरेगा योजना बंद हो गई है। इसके तहत सभी कार्य बंद है। सरपंच ने बताया कि उन्हें अधिकारियों का आश्वासन दिया है कि जी-रामजी के तहत एक जुलाई से कार्य शुरू होंगे। अंतिम कार्य नाला निर्माण कराया था। वर्तमान में बंद है। मनरेगा पोर्टल पर 76 कार्य निलंबित हैं। 51 स्वीकृत के बाद चालू नहीं हुए हैं। 1 प्रस्तावित है लेकिन स्वीकृत नहीं।
खालवा के आड़ाखेड़ा ग्राम पंचायत में चार हजार आबादी है। सरपंच मंगल ठाकरे का कहना है कि मनरेगा में एक साल से काम बंद है। सूचना मिली है कि एक जुलाई से जी-रामजी के तहत कार्य शुरू होंगे। पंचायत में गोपाल तालाब और स्टाप डैम प्रस्तावित किया है।
हरसूद के बड़खड़िया ग्राम पंचायत में काम बंद है। पंचायत सचिव रमेश लोवंशी का कहा है कि जी-रामजी एक जुलाई से शुरू होगी। एक्शन प्लान तैयार कर रहे हैं। प्राथमिकता तय होने के बाद पंचायत में कार्य प्रस्तावित होंगे। पोर्टल के अनुसर 32 कार्य इन प्रोग्रेस हैं। 79 कार्य स्वीकृत हैं लेकिन काम शुरू नहीं हैं। 3 नए कार्य प्रस्तावित हैं।
मनरेगा में पोर्टल अपडेशन के दौरान कार्यों की स्थिति
ब्लाक निलंबित स्वीकृत (काम बंद) प्रस्तावित ( स्वीकृत नहीं )
बलड़ी 1071 1099 134
छैगांव मा 3011 2258 163
हरसूद 1295 1801 214
खालवा 3770 3632 405
खंडवा 2981 1953 243
पंधाना 2971 3728 293
पुनासा 4366 2506 307
कुल 19465 16977 1759
नोट : आंकड़े मनरेगा पोर्टल से 19 जून की स्थिति में लिए गए हैं।
Published on:
20 Jun 2026 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
