31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदमखोर बाघ : किसान के बाद अब गाय का किया शिकार, देखें वीडियो

होली पर बाघ ने किसान पर किया था हमला..गुरुवार को किसान की मौत के बाद अब बाघ ने गाय पर हमला किया...

2 min read
Google source verification
khargone.jpg

खरगोन. खंडवा और खरगोन जिले में घूम रहा टाइगर खूंखार हो गया है। दो दिन पहले होली के दिन बाघ जहां खरगोन जिले के एक गांव में किसान पर हमला किया था वहीं शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे खंडवा जिले के पंधाना से कुछ किलोमीटर दूर ही बाघ ने एक गाय को अपना शिकार बना डाला। तीन दिन से इलाके में बाघ का मूवमेंट लगातार बना हुआ है और बाघ आदमखोर होता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ वन विभाग बाघ को पकड़ने में नाकामयाब साबित हुआ है जिससे पूरे इलाके में लोग दहशत में हैं।

आदमखोर टाइगर ने गाय का किया शिकार
जानकारी के मुताबिक आदमखोर टाइगर ने शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे खंडवा के पंधाना से महज 5 किमी. दूर भावसिंगपुरा गांव में एक गाय का शिकार कर दिया। बताया जा रहा है कि टाइगर का मूवमेंट गवला-मांडवा में मिलने के बाद वन विभाग वहां पर टाइगर की सर्चिंग कर रहा था इसी दौरान बाघ ने अपना मूवमेंट बदला और भागसिंगपुरा गांव की तरफ आ गया। जहां खेत में रहने वाले एक किसान के घर बंधी गाय का बाघ ने शिकार किया। किसान ने जब मृत गाय को देखा तो आसपड़ोस के लोगों को सूचना दी।

देखें वीडियो-

होली पर किसान पर किया था हमला
बता दें कि जिस बाघ ने गाय का शिकार किया है उसने दो दिन पहले खरगोन जिले के झिरन्या तहसील के आभापुरी अंबाडोचर गांव के नजदीक खुशियाला गांव के जंगल में गवला गांव के रहने वाले किसान संतोष भास्करे पर हमला कर दिया था। हमले में किसान संतोष बुरी तरह घायल हुआ था और उसे इलाज के लिए पहले उप स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना और फिर खंडवा रेफर किया गया था जहां से गुरुवार को उसे इंदौर रेफर किया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में संतोष की मौत हो गई। किसान पर बाघ के द्वारा हमला किए जाने की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं वन विभाग का अमला भी बाघ को पकड़ने की कोशिश कर रहा है लेकिन अभी तक बाघ को पकड़ा नहीं जा सका है।

देखें वीडियो-