1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नो एंट्री दिखाया, शहर में निकल रहे डंपर व ट्रक, नहीं की जा रही कार्रवाई

शहर में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए की गई नो एंट्री की व्यवस्था दिखावा बनकर रह गई है। नो एंट्री में ही डंपर और ट्रक बेखौफ होकर निकल रहे है। जिन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। भीड़ भरे क्षेत्रों से निकलते इस तरह के वाहनों से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

शहर में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक नो एंट्री है। इधर शाम में 5 बजे से 10 बजे तक नो एंट्री है, लेकिन दोनों ही समय नो एंट्री का पालन नहीं हो रहा है। सुबह से नो एंट्री लागू होने से पहले शहर के बीच से ट्रक व डंपर निकल रहे हैं, और नो एंट्री खुलने से पहले भी वाहनों को आवागमन हो रहा है। ऐसे में नो एंट्री की व्यवस्था केवल दिखावा साबित हो रही है।

आधे घंटे पहले ही शहर में घुस आ रहे वाहन

नो एंट्री के तय समय के पहले ही ट्रक व डंपर शहर में प्रवेश कर रहे हैं। नो एंट्री के समय से आधे घंटे पहले ही वाहनों को शहर में प्रवेश दिया जा रहा है। यह िस्थति नो एंट्री लगने और खुलने के समय भी बनी हुई है। अनाज परिवहन करने वाले ट्रक भी बेधड़क भीड़ भरे क्षेत्रों से निकल रहे हैं। सुबह रेत से भरे डंपर नियमों की अनदेखी करते हुए देखा जा सकता है।

शहर के बीच से निकल रहे डंपर, ट्रक

रविवार दोपहर करीब 1.24 बजे अग्रसेन चौराहे पर दो डंपर निकले। मानसिंग मिल चौराहे से यह डंपर भगतसिंह चौक, कहारवाड़ी चौक से इस चौराहे पर पहुंचे थे। इस बीच ट्रैफिक पुलिस की तीन पाइंट है लेकिन कहीं भी रोका टोकी नहीं हुई, न ही कार्रवाई की गई। आसानी से शहर को पार करते हुए दोनों ही डंपर रेलवे ओवर ब्रिज से इंदिरा चौक की तरफ निकल गए। इसी तरह से एक ट्रक भी इसी सिहाड़ा रोड पर शहर के बीच से निकल गया।

- शहर में नो एंट्री व्यवस्था लागू हैं, पालन नहीं करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाती है। अगर फिर भी नो एंट्री में डंपर व ट्रक निकल रहे हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। - अनिल कुमार राय, ट्रैफिक डीएसपी।