
Minor dies of poison, murder case against four
खंडवा. जावर थाना से जिला अस्पताल में दाखिल कराई गई बालिका ने इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद अब पुलिस जांच में उलझी है। सोमवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराते हुए पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह है मामला
रविवार की शाम एक लड़की को लेकर उसके परिजन जिला अस्पताल पहुंचे थे। लड़की ने जहरीले दपार्थ का सेवन किया था और रक्त श्राव को देख बलात्कार की आशंका बनी थी। बलात्कार नहीं होने की पुष्टि के बाद पुलिस यह जानने में जुट गई कि जहर का सेवन क्यों किया?
चार लड़कों ने पिलाया जहर
पुलिस की पूछताछ में बालिका ने कहा था कि उसे चार लड़कों ने जहर पिला दिया। बालिका के पिता कह रहे थे कि उनकी बेटी शनिवार रात 9 बजे से लापता है। जबकि लड़की के भाई शाम साढ़े 6 बजे से गायब होने की बात कर रहे थे। बालिका कहती है कि चार लड़के उसे जहर पिला गए और वह उनको जानती नहीं है। ऐसे में घटनाक्रम स्पष्ट नहीं हो पाया।
सच्चाई तलाशना मुश्किल
थाना प्रभारी जावर शिवराम जाट ने बताया कि बयान लेने के लिए महिला तहसीलदार को बुलाया था लेकिन बालिका बेहोशी की हालत में हो गई थी। इसलिए तहसीलदार के सामने उसके बयान नहीं हो सके। बालिका ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है और वह लापता भी रही। ऐसे में बयान, तथ्य और मेडिकल रिपोर्ट की जांच की जा रही है। अब परिजनों से बात करेंगे, ताकि घटना स्पष्ट हो सके।
वर्जन...
शव का अंतिम संस्कार होने के बाद अब परिजनों से बात करेंगे। अभी लड़की उसके पिता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट में अंतर है। जांच के बाद ही घटना स्पष्ट हो सकेगी।
- अनिल चौहान, डीएसपी मुख्यालय
Published on:
20 Dec 2022 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
