
MP police will be equipped with HiTech INSAS gun in khandwa
खंडवा. अंग्रेजों के जमाने की भारी भरकम थ्री नॉट थ्री राइफल को जिला पुलिस ने अलविदा कह दिया है। खंडवा पुलिस अब आधुनिक हथियारों से लैस हो गई है।
जिले के सभी थानों को अत्याधुनिक ऑटोमेटिक इंसास रायफलों से लैस किया जा रहा है। हालही में जिला पुलिस के बेड़े में आधुनिक हथियार इंसास और पिस्टल शामिल हुई हैं। अब पुलिसकर्मियों के कंधों पर वजनी राइफल की जगह इंसास नजर आएगी। इधर, मुख्यालय के आदेश के बाद जिले के सभी थानों में मौजूद पुरानी पिस्टल व राइफल को रिप्लेस किया जा रहा है।
700 इंसास आएगी खंडवा
पुलिस की मानें तो जिले में ७०० से अधिक इंसास राइफल और २५० से अधिक आधुनिक पिस्टल आई हैं। इन बंदूकों को थानों में भेजने का काम शुरू हो गया है। आधुनिकीकरण के तहत पुलिस जवानों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया जा रहा है। बेहद सटीक निशाना और कम मेंटेनेंस में यह हथियार दुश्मनों के छक्के-छुड़ाने में सक्षम है। जवानों को इंसास चलने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
कारतूस की आपूर्ति से हटाई थ्री नॉट थ्री
पुरानी थ्री नॉट थ्री राइफल का वजन बहुत ज्यादा होने से कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को ड्यूटी में परेशानी होती थी। छोटे हथियार में आसानी होती है। पिस्टल का इस्तेमाल भी आसान है। पिस्टल एएसआई और उससे ऊपर रैंक के अफसरों को दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों को भी जरूरत के हिसाब से पिस्टल स्वीकृत करने की बात कही है। जानकारों की मानें तो थ्री नॉट थ्री रायफल के कारतूस की आपूर्ति बंद होने के कारण पारंपरिक हथियार को हटाना पड़ा है। इसकी जगह आधुनिक एसएलआर गन से जवानों को लैस करने की कार्रवाई शुरू की गई है।
एक साथ कर सकते हैं कई फायर
बदलते जमाने में मुजरिम आधुनिक हो गए हैं। स्थिति ये है कि पुलिस से ज्यादा अपराधी के पास आधुनिक हथियार मिल रहे हैं। ऐसे में अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस को आधुनिक हथियारों से लैस करने की पहल की गई है। क्योंकि पुराने जमाने की थ्री-नॉट-थ्री से विपरीत परिस्थिति में पुलिसकर्मी एक बार में एक ही फायर कर पाता था, लेकिन आधुनिक बंदूक मिलने बाद पुलिस एक साथ तीन से अधिक दनादन फायर कर सकती है।
हाईटेक पुलिसिंग होगी
- समय-समय पर पुलिस के शास्त्रागार में आधुनिक हथियार शामिल होते रहते हैं। इसी के चलते आधुनिक इंसास रायफल और पिस्टल भी बदली गई है। सभी थानों में पहुंचने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही हथियारों के उपयोग को लेकर ट्रेनिंग भी दी जा रही है। नवनीत भसीन, एसपी
Published on:
06 Nov 2017 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
