9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम : टाउन हाल बनेगा शॉपिंग माॅल, 90 कारोबारियों से मंथन के बाद तय होगी रूपरेखा

निर्माणाधीन नए भवन की प्रगति बढ़ाने पर जोर, मॉल की कार्य योजना को लेकर कारोबारियों से चर्चा के बाद योजना को जमीन पर अमली जामा पहनाया जाएगा।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jun 26, 2025

Municipal council khandwa

नगर निगम टाउन हाल की फाइल फोटो

निर्माणाधीन नए भवन की प्रगति बढ़ाने पर जोर, मॉल की कार्य योजना को लेकर कारोबारियों से चर्चा के बाद योजना को जमीन पर अमली जामा पहनाया जाएगा।

ब्लू प्रिंट तैयार, जल्द डीपीआर की तैयारी

टाउन हाल ( नगर निगम का पुराना भवन ) को नगर निगम मॉल ( शॉपिंग काम्प्लैक्स ) बनाने की तैयारी है। नए भवन में शिफ्ट होने के पहले इसकी कवायद शुरू हो जाएगी। सबकुछ योजा के तहत हुआ तो जल्द ही मॉल निर्माण की दिशा में डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत ने प्रारंभिक ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है।

परिसर में 90 दुकानें संचालित हो रहीं

क्रियान्वयन से पहले टाउन हाल परिसर में 90 दुकानें संचालित हो रहीं हैं। दुकान संचालकों से चर्चा के बाद मॉल निर्माण की अगली प्रकिया शुरू होगी। प्रारंभिक चरण में कारोबारियों से निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत जल्द बैठक कर चर्चा करेंगी। आयुक्त ने कहा कि कारोबारियों से चर्चा करने के बाद आगे की प्रकिया को तय की जाएगी। आयुक्त ने सिविल लाइंस एरिया में निर्माणाधीन भवन की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

योजना की कागजी प्रकिया शुरू कर दी गई

नगर निगम आयुक्त ने महापौर अमृता यादव से अनौपचारिक चर्चा के बाद अब जल्द ही कार्य योजना की कागजी प्रकिया शुरू कर दी गई है। निगम आयुक्त का कहना है कि शहर के विकास के लिए कई योजनाएं तैयार की गई हैं। कुछ कार्य शुरू हो गई हैं। निगम के पुराने भवन यानी टाउन हाल को मॉल बनाने को लेकर चर्चा शुरू की गई है। परिसर में संचालित दुकानों के कारोबारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद शॉपिंग मॉल की रूपरेखा तय की जाएगी। इससे कारोबारियों और यातायात व्यवस्था को सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही निगम की आय बढ़ेगी। इसमें एक ही स्थान पर दुकानें होंगी। पार्किंग स्थल, पेयजल, टॉयलेट आदि जैसी सुविधाएं बेहतर हो जाएंगी।

माॅल से मजबूत होगी निगम और शहर की अर्थव्यवस्था

मॉल निर्माण होने से निगम और शहर की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। निगम आयुक्त ने चर्चा के दौरान बताया कि मॉल निर्माण होने से कारोबारियों को फायदा होगा। एक ही जगह पर दुकानें मिलेंगी। सुविधाएं बेहतर हो जाएंगी।

मॉल की ये विशेषताएं होती हैं

एक ही स्थान पर कई दुकानें : मॉल में विभिन्न प्रकार की दुकानें जैसे कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स, किताबें, सौंदर्य आदि।

मनोरंजन के विकल्प : मॉल में अक्सर मूवी थिएटर, गेमिंग ज़ोन, बच्चों के खेलने के क्षेत्र, और अन्य मनोरंजन के विकल्प होते हैं।

भोजन के विकल्प : मॉल में विभिन्न प्रकार के रेस्तरां, कैफे और फूड कोर्ट होते हैं, जो विभिन्न प्रकार के भोजन विकल्प प्रदान करते हैं।

सुविधाएं : मॉल में अक्सर पार्किंग, शौचालय, और अन्य सुविधाएं होती हैं जो ग्राहकों के लिए सुविधाजनक होती हैं।

वातानुकूलित : मॉल आमतौर पर वातानुकूलित होते हैं, जो ग्राहकों को आरामदायक खरीदारी का अनुभव प्रदान करते हैं।

सुरक्षा : मॉल में सुरक्षा गार्ड और निगरानी कैमरे होते हैं, जो ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

मनोरंजन का केंद्र : मॉल मनोरंजन और सामाजिक करण का केंद्र बनेगा।

रोजगार का स्रोत : मॉल कई लोगों को रोजगार प्रदान करते हैं।

आर्थिक विकास : मॉल स्थानीय अर्थव्यवस्था में योगदान करते हैं।

वर्जन...प्रियंका सिंह राजावत, आयुक्त, नगर निगम...नए भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। टाउन हाल पर मॉल निर्माण की कार्य योजना पर विचार विमर्श किया जा रहा है। आस-पास के कारोबारियों से चर्चा के लिए जल्द बैठक बुलाएंगे। इसके बाद मॉल निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।