
nagar nigam khandwa trenching ground update news
खंडवा. शहर के संत रैदास वार्ड में स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में लगती आग व उठते धुएं के मामले में क्षेत्रवासी सड़क पर उतरे और धरना दिया। 12वें दिन शुक्रवार को इस मामले का पटाक्षेप हुआ। कलेक्टर अभिषेक सिंह के हस्तक्षेप के बाद आश्वासन पर लोग मान गए हैं। क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को सूप पिलाकर उठवाया गया। हालांकि ट्रेंचिंग ग्राउंड पर सुधार के लिए एक महीने की समय-सीमा के कुछ काम तय किए गए हैं, अगर इनमें प्रगति नहीं होती है तो लोग यहां फिर से आंदोलन पर उतर सकते हैं। इधर, फिलहाल राहत की बात ये है कि नगर निगम के डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहन शनिवार से ट्रेंचिंग ग्राउंड पर जा सकेंगे। सोमवार को कमेटी की बैठक होगी, इसके बाद निरीक्षण भी किया जाएगा।
एक महीने में...ये प्रगति दिखाने का वादा
- बोरिंग (ट्यूबवेल) कराएंगे और 15 हजार लीटर क्षमता की टंकी बनवाएंगे
- पोकलेन मशीन चल रही है, गड्ढे हो रहे हैं, इनमें कचरा डालेंगे, पहाड़ को समतल बनाएंगे
- कचरे पर मिट्टी वाली चार लेयर बनाकर लेंडफिल करेंगे और इस पर हरियाली लाएंगे
कलेक्टर ने ये कहा... तब लोगों ने तोड़ी हड़ताल, धरने से हटे
- आग न लगे, इसके लिए 5 वॉलेंटियर्स रखेंगे, वो निगरानी करेंगे, उन्हें कलेक्टर रेट पर निगम पेमेंट करेगा।
- डेढ़ साल में नया ट्रेंचिंग ग्राउंड बनाने का सरकार का प्लान है, इस पर तेजी स काम किया जाएगा।
- सरकारी अफसरों व क्षेत्रवासियों की एक कमेटी गठित करेंगे जो समय-समय पर निगरानी करेगी।
- लेंडफिल साइट सुरक्षित करने के लिए ट्रेंचिंग ग्राउंड पर एक लॉन विकसित किया जाएगा।
मेडिकल और स्लॉटर हाउस का कचरा यहां नहीं डलेगा
दोपहर 2.30 बजे एसडीएम प्रीति यादव, निगम आयुक्त जेजे जोशी, कार्यपालन यंत्री ईश्वरसिंह चंदेली, तहसीलदार पीएस अगास्या ने धरना स्थल पर पहुंचकर चर्चा की। उपस्थित समिति के पांच सदस्यों के साथ पिंटू दरबार, राजू यादव, उमेश ढाक्से, भावना डिंडोरे सहित धरने पर बैठे क्षेत्रवासियों को टमाटर का सूप पिलाकर क्रमिक भूख हड़ताल तुड़वाई व धरना प्रदर्शन को समाप्त कराया। लोगों ने कहा कि बायो मेडिकल व स्लाटर हाउस का कचरा यहां नहीं डालने देंगे। ट्रेंचिंग ग्राउंड का जो बीच का रास्ता है, उसका कचरा हटाकर उसे वापस चालू किया जाए।
दिनभर इस तरह चला घटनाक्रम...
- सुबह 11 बजे धरनारत व क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल को एसडीएम कार्यालय में बुलाया गया।
- सुबह 11.45 बजे से एसडीएम, निगम आयुक्त, ईई की मौजूदगी में इस मसले पर चर्चा हुई।
- दोपहर 12.30 बजे करीब बगैर निष्कर्ष के बाद खत्म हुई, फिर ये सभी कलेक्टर के पास गए।
- दोपहर करीब 12.45 बजे कलेक्टर से चर्चा हुई, पहले दौर में बात नहीं बनी तो कलेक्टर आक्रोशित हो गए।
- दोपहर 1.15 बजे से दूसरी बार चर्चा का दौर चला। इस बार प्रशासन व क्षेत्रवासियों के बीच मुद्दों पर सहमति बनी।
- 2 बजे करीब अफसरों ने सियाराम चौक पहुंचकर लोगों से बात की और उनका धरना खत्म कराया।
- पूरे बंदोबस्त होंगे
मैं क्षेत्रवासियों के साथ हूं। समस्याओं का निदान करूंगा। ट्रेचिंग ग्राउंड तत्काल हटना संभव नहीं है। केंद्र के साथ ही राज्य सरकार द्वारा करीब 63 करोड़ रुपए की योजना बनाकर शिफ्ट करने का प्रस्ताव है। डेढ़ से दो वर्ष का समय लगना है। वर्तमान में आग एवं धुएं को रोकने के पूरे बंदोबस्त होंगे।
अभिषेक सिंह, कलेक्टर
Published on:
10 Mar 2018 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
