5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहत की खबर, नवरात्र के साथ ही कोरोना भी लेगा विदाई

लंबे समय बाद पहली बार एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला-कोरोना के 192 सैंपल की रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव-9 मरीज डिस्चार्ज, रिकवरी रेट हुआ 94.97 प्रतिशत -एक्टिव केस भी कम होकर 40 पर पहुंचे, 19 होम आयसोलेशन में

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Oct 22, 2020

राहत की खबर, नवरात्र के साथ ही कोरोना भी लेगा विदाई

-कोरोना के 192 सैंपल की रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव-9 मरीज डिस्चार्ज, रिकवरी रेट हुआ 94.97 प्रतिशत -एक्टिव केस भी कम होकर 40 पर पहुंचे, 19 होम आयसोलेशन में

खंडवा.
नवरात्रि के साथ ही कोरोना संक्रमण की विदाई भी होती दिख रही है। लंबे समय बाद जिले के लिए राहत की खबर आई है कि पिछले 24 घंटों में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। गुरुवार को आई 192 जांच सैंपल में सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में 9 मरीज डिस्चार्ज किए जाने के बाद जिले का रिकवरी रेट भी 94.97 पहुंच गया है। साथ ही कोरोना के एक्टिव केस भी कम हो गए है। जिले मे अब कुल 40 एक्टिव केस बाकी बचे हैं, जिसमें से 17 कोविड अस्पताल खंडवा में और 19 होम आयसोलेट है। 4 मरीज इंदौर में इलाजरत है।
अप्रैल से शुरू हुआ कोरोना का कहर अब कम होता नजर आ रहा है। जून माह से तो लगातार रोज कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे थे। एक समय था कि रोजाना 20 के औसत से मरीज सामने आ रहे थे। अक्टूबर के प्रथम पखवाड़े तक भी 10 के औसत से मरीज मिले, लेकिन 15 अक्टूबर के बाद से मरीजों की संख्या कम होना शुरू हो गई थी। करीब साढ़े चार माह बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब 192 सैंपल में एक भी मरीज पॉजिटिव नहीं मिला है। सीएमएचओ डॉ. डीएच चौहान ने बताया कि गुरुवार को कुल 192 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, 193 नए सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए। जिले में अब तक 33735 सैंपल कोरोना जांच के लिए गए है, जिसमें से 1732 की रिपोर्ट पॉजिटिव व 30921 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
बुधवार-गुरुवार को 9 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद कोरोना संक्रमण मुक्त होकर घर वापसी करने वालों की संख्या 1645 हो गई। जिससे ठीक होने वाले मरीजों की दर भी 94.97 प्रतिशत हो गई, जो अब तक की सबसे ज्यादा है। जिले में अब तक 47 मौत कोरोना से हो चुकी है। जिले में कोरोना से मृत्यु दर भी कम होकर 2.71 पर आ गया है। अब जिले में कुल 40 एक्टिव केस बाकी है, जिसमें से 19 मरीज बिना लक्षण वाले होने से घर पर ही होम आयसोलेट किए गए है।