
Hanumantiya Island: अगर आप न्यू ईयर में खंडवा के हनुवंतिया टापू में होने वाले जल महोत्सव में जाने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए एक बुरी खबर है। हर साल हनुवंतिया में आयोजित होने वाला जल महोत्सव इस साल आपको देखने को नहीं मिलेगा। इस बात का खुलासा तब हुआ जब कुछ पर्यटक इस महोत्सव को देखने के लिए कुछ दिन पहले ही हनुवंतिया पहुंच गए थे। यहां पर्यटकों ने देखा कि महोत्सव को लेकर कोई भी तैयारी नहीं की गई है।
पर्यटकों ने जब वहां अधिकारियों से बात कि तो उन्होंने भी महोत्सव नहीं होने का कोई कारण नहीं बताया लेकिन यह स्पष्ट कर दिया इस साल जल महोत्सव का आयोजन संभव नहीं हैं। पर्यटक अब निराश होकर वापस लौट रहे हैं। एक महिला पर्यटक ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि वह हर साल जल महोत्सव का हिस्सा बनती है लेकिन इस बार महोत्सव का नहीं होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
2015 में शुरू हुए इस महोत्सव को मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा हर साल दिसंबर-जनवरी महीने में जल महोत्सव का आयोजन किया जाता है। आयोजित किया जाता है। यह एक बड़ा आयोजन था, जिसमें 2015-2023 तक हर साल हजारों पर्यटक आते थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हर साल परिवार के साथ इस जल महोत्सव का आनंद लेने पहुंचते थे।
जल महोत्सव में 10 एकड़ में फैले 100 लग्जरी टेंटों के साथ एक बड़ा टेंट सिटी शामिल है। यहां पर्यटकों के मनोरंजन और खान-पान के लिए डाइनिंग हॉल, इनडोर स्पोर्ट्स रूम, बच्चों के मनोरंजन का क्षेत्र, कई वाटर स्पोर्ट्स, एयर स्पोर्ट, खाद्य बाज़ार, शिल्प बाज़ार, स्पा बनाए जाते है। यहां बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता था। हालांकि, इस बार पर्यटक इस महोत्सव का लुत्फ़ नहीं उठा सकेंगे।
Published on:
24 Dec 2024 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
