
omkarsunday
Omkareshwar Jyotirling Ruckus in Omkareshwar of Khandwa श्रावण मास में चारों ओर शिवपूजा का दौर चल रहा है। शिव मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ लग रही है। मध्यप्रदेश के दोनों ज्योतिर्लिंगों- उज्जैन के महाकालेश्वर और खंडवा के ओंकारेश्वर में लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं। ओंकारेश्वर में तो इस बार भक्तों की जबर्दस्त भीड़ जुट रही है। रविवार और सोमवार को तो लाखों लोग आ रहे हैं। रविवार को यहां खासा हंगामा भी मच गया। भक्तों की मारपीट के कारण कुछ देर तक अफरातफरी मच गई। लोगों को बमुश्किल शांत किया जा सका।
ज्यादा भीड़ होने के कारण मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों को काफी देर तक लाइन में लगना पड़ रहा है। वीआईपी भी लंबी लाइनों में लगे हैं। ऐसे में रविवार को लाइन में लगे श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस बीच वहां खड़े अन्य श्रद्धालुओं ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत करवाया। भक्तों के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।
इधर कई भक्तों ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। वर्तमान व्यवस्था में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने पर उन्हें धक्का देकर बाहर कर दिया जाता है। भक्तों के मुताबिक ज्योतिर्लिंग दर्शन की व्यवस्था दो-तीन फीट दूर से करना चाहिए, जिससे श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें। श्रीजी मंदिर ट्रस्ट के साथ ही जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बैठकों में भी कई बार व्यवस्था में सुधार की मांग की जा चुकी है किंतु इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बता दें कि पिछले साल सावन में यहां रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रावण और अधिक मास के शुभ संयोग के कारण श्रावण महीना दो माह का रहा था जिससे ज्योतिर्लिंग दर्शन करनेवालों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई। दो महीना में रोज औसतन 30 से 40 हजार श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दो महीने में श्रद्धालुओं का आंकड़ा करीब 30 लाख पर पहुंच गया था।
Updated on:
11 Aug 2024 03:10 pm
Published on:
11 Aug 2024 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
