25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकाल की तर्ज पर बनेगा ओंकारेश्वर लोक, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

Omkareshwar Lok: उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर ओंकारेश्वर लोक बनाया जाएगा, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 10 Mar 2025, 12:05 PM IST

cm dr mohan yadav

Omkareshwar Lok: उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर ओंकारेश्वर लोक बनाया जाएगा। निर्माणाधीन एकात्मधाम के काम में तेजी लाई जाएगी। नर्मदा परिक्रमावासियों से जुड़े क्षेत्रों का विकास होगा। घाटों का सौंदर्यीकरण करेंगे। ओंकारेश्वर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार को घोषणा धर्मसभा में की।

सीएम ने पत्नी के साथ ब्रह्मपुरी घाट पर की पूजा-अर्चना

इससे पहले सीएम ने पत्नी के साथ ब्रह्मपुरी घाट पर आयोजित अमृतस्य मां नर्मदा पद परिक्रमा कार्यक्रम में सहभागिता कर पूजा-अर्चना की। एकात्मधाम में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा को नमन किया। विकास से जुड़े कामों को देख रही एजेंसियों और अधिकारियों से काम में प्रगति की जानकारी ली। संत समाज और ट्रस्ट पदाधिकारियों से चर्चा की। संत विवेक ने कहा, प्राचीन धर्मस्थलों की रक्षा करना सबका दायित्व है। परिक्रमा स्थल व्यवस्थित रहे ताकि परिक्रमावासियों को कोई तकलीफ ना हो।

झाबुआ में पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर ने झाबुआ की अनास नदी को नर्मदा से जोड़ने की मांग रखी तो मुयमंत्री ने सर्वे करवाने के बाद नदी जोड़ो अभियान में इसे शामिल करवाने का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें: MP में बड़ा हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 14 घायल, 4 गंभीर

ये भी पढ़ें: भोपाल गैस त्रासदी की दर्दनाक कहानी याद दिलाती यूनियन कार्बाइड की जमीन होगी रीयूज