भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सदस्य व अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय के गेट नंबर एक से रैली निकाली। हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लिए अधिवक्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए। अधिवक्ता नारे लगाते हुए ट्रेजरी कार्यालय के पास हनुमानजी के मंदिर पहुंचे। यहां सभी ने भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव ने शंखनाद किया। हनुमान मंदिर में 51 नारियल फोड़े। इसके बाद न्यायालय पहुंच मार्ग पर आतिशाबाजी की।
अधिवक्ता मोहन गंगराड़े ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर दिखा दिया कि वह पाकिस्तान की धमकियों से डरने वाली नहीं है। भारतीय सेना के इस पराक्रम को जिले के सभी अधिवक्ता सेल्यूट करते हैं। विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी यादव ने कहा कि 22 अप्रेल को आतंकियों ने 26 सिंदूर उजाड़ कर हा था कि मोदी को बता देना, आज भारत ने बता दिया कि भारतीय सेना एक झटके में पूरा पाकिस्तान निपटा सकती है।