15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

ऑपरेशन सिंदूर… हाथों में तिरंगा, होठों पर वंदे मातरम, भारत माता की जय, मन में देशभक्ति का जोश

-ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा -सर्व समाजजन हुए शामिल, महिलाओं, बच्चों की भी रही सहभागिता

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

May 18, 2025

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

पहलगाम आंतकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई से पूरे देश में जोश और उत्साह है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शनिवार शाम शहर की सडक़ों पर भी देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए लोग हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए निकले। स्काउट बैंड, स्कूल बैंड पर देशभक्ति की धुन गूंजती रही।

शनिवार शाम 5.30 बजे जिला अस्पताल के सामने स्थित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का समापन केवलराम चौराहा पर हुआ। यात्रा में सर्व समाज सहित महिलाएं, बच्चों, विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की। जिला स्काउट गाइड के स्काउट बैंड, सेंट जोसफ स्कूल का बैंड देशभक्ति की धुन बजाता चल रहा था। खुली ट्राली में जिले के सेवानिवृत्त सैनिक शामिल रहे। वहीं, एक जीप में भारत माता के रूप में बालिका और सैनिक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में विधायक कंचन तनवे, छाया मोरे, नारायण पटेल, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी मनोज कुमार राय, एएसपी महेंद्र तारणेकर, सिख समाज हेड ग्रंथी ज्ञानी जसबीरसिंघ राणा, स्वामी आदित्यदेव महाराज, सनातन देव महाराज पतंजलि योग पीठ हरिद्वार, संयोजक दिनेश पालीवाल, सह संयोजक आशीष चटकेले, अनूप पटेल भी शामिल रहे।

इन संस्थाओं ने की सहभागिता
सेवानिवृत्त सैनिकगण, रोटरी क्लब ऑफ निमाड़, लायंस क्लब, जेसीआइ खंडवा, पूर्व निमाड सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति, किशोर प्रेरणा मंच, गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग, चेंबर ऑफ कामर्स, डॉक्टर्स, स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट्स, मुस्लिम समाज, बोहरा समाज व्यापारी, बार एसोसिएशन सदस्य, सिख समाज, बोध्य समाज, सिंधी समाज, राजपूत समाज सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।