
LOOTERI DULHAN : शादी के डेढ़ महीने बाद ही 4.50 लाख रुपए जेवर ले उड़ी
खंडवा. लुटेरी दुल्हन और उसकी सहेली को लेकर छैगांव माखन थाना पुलिस मुंबई गई है। जहां आरोपी युवतियों के कब्जे से बुधवार को सोने की पांचाली जब्त कर ली गई। जबकि ठगी की रकम युवतियों ने खर्च हो जाना बताया है। ऐसे में एक रुपया भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। जांच कार्रवाही और तलाशी पूरी होने के बाद देर रात पुलिस मुंबई से खंडवा के लिए रवाना हो गई। अब गुरुवार को दोनों युवतियों को अदालत में पेश कर दिया जाएगा। दोनों को पुलिस ने जब्ती कार्रवाही के लिए 7 अप्रैल तक के रिमांड पर लिया था।
थाना प्रभारी छैगांव माखन राधेश्याम मालवीया ने बताया कि आरोपी युवतियों के साथ सहायक उप निरीक्षक नंदराम वासुरे के नेतृत्व में मुंबई गई पुलिस टीम ने सोने की पांचाली जब्त कर ली है। जबकि 38 हजार रुपए की रकम नहीं मिल सकी है। जो पांचाली जब्त हुई है वह कोलाडिट गांव में रहने वाले बहादुर सिंह ने अपने बेटे अंतर सिंह की शादी में आरोपिया पूजा को दी थी, जिसे लेकर पूजा भाग गई थी। दुल्हन बनी पूजा उर्फ आलिविया और दूसरी युवती नेहा उर्फ आशा के घर व अन्य ठकानों की जांच पूरी करने के बाद अब पुलिस कोर्ट कार्रवाही की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि छैगांव माखन थाना क्षेत्र के कोलाडिट गांव में रहने वाले बहादुर सिंह ने एक एकड़ जमीन बेचकर अपने बेटे अंतर सिंह की शादी आरोपी पूजा नाम की लड़की से कराई थी। जो कुछ दिन बाद ही झांसा देकर फरार हो गई थी। इसी मामले में शादी कराने वाले दो दलाल और फिर दोनों लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा है।
Published on:
06 Apr 2022 10:18 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
