
Police gave coconut water to those wearing helmets
खंडवा. यातायात के लिए वाहन चालकों को जागरूक करने और सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल से यातायात जागरूकता दिवस मनाए जाने के निर्देश दिए गए। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए कि 3 अप्रैल को अपने- अपने थाना क्षेत्र में थाना स्तर पर जागरूकता संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। शहर से शुरूआत करते हुए यहां सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यातायात पुलिस की हेलमेट जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के मोघट थाना क्षेत्र में पुलिस ने दोपहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर चलने वालों को नारियल पानी पिलाया। साथ ही उन्हें यातायात नियमों की जानकारी देकर कहा गया कि वह अपने से जुड़े लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें ताकि यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क दुघर्टनाओं से लोगों को बचाया जा सके।
शहर में पुलिस कंट्रोल रूम से निकली यह रैली शहर के मुख्य बाजार चौराहों से होकर गुजरी एवं दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने का संदेश दिया। रैली में शामिल पुलिस कर्मियों ने तख्तियाें पर स्लोगन भी लिखकर वाहन चालकों को धीरे वाहन चलाना, मोबाइल पर बात करते समय वाहन ना चलाना, शराब पीकर वाहन ना चलाना, सीट बेल्ट लगाना जैसे सुझवों से जागरूक किया। यह जागरूकता अभियान शहर तक सीमित ना होकर देहात थानों में चला।
शहरी यातायात सुधारने पर जोर
यातायात जागरूकता दिवस के मौके पर आने वाले समय के लिए योजना बनाई गई है। शहर और बाहर आने जाने वाले रास्तों पर पुलिस फिक्स प्वाइंट लगाकर वाहनों की जांच करेगी। गर्मी के दिनों में होने वाली सड़क दुघर्टनाओं के प्रति वाहन चालकों को चेताया जाएगा और प्रशासनिक स्तर पर जहां सुधार की जरूरत है उस पर भी ध्यान दिया जाएगा।
Published on:
03 Apr 2022 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
