2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री आवास योजना में आए इस नए नियम से अब एकमुश्त ऐसे मिलेंगे रुपए

नए नियमों के तहत राशि दिए जाने से कई हितग्राही काम शुरू करने को तैयार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Amit Jaiswal

•

Updated: 2 May 2018, 12:40 PM IST

Pm Aawas yojna

Pm Aawas yojna

खंडवा. प्रधानमंत्री आवास योजना में शुरूआती दौर में लोगों को खूब परेशान होना पड़ा। किस्त के चक्कर काटते हुए परेशान लोगों ने अफसरों सहित महापौर का घेराव तक किया लेकिन अब कुछ अपवादों को छोड़कर योजना पटरी पर आती हुई नजर आ रही है। तीन सौ मकानों का काम लगभग पूरा होने का दावा किया गया है। नए नियमों के तहत एकमुश्त राशि आने से लोगों की रूचि भी बढ़ी है।

नगर निगम खंडवा ने पहले फेज में आए 11.50 करोड़ रुपए का उपयोग कर लिया है। हितग्राहियों को किस्त बांट दी गई है। अब हितग्राहियों को आगे का काम पूरा करने के लिए जो किस्त दी जाएगी, उसके लिए दूसरे फेज में मिलने वाली राशि का निगम को इंतजार रहेगा। निगम द्वारा यूसी (यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट) वरिष्ठ स्तर पर भेजा जाने पर अगले फेज की राशि आएगी।

नए नियमों से किस्त दिए जाने से बढ़ गई रूचि
योजनांतर्गत पहले 20 हजार रुपए ही पहली किस्त के रूप में दिए जाते थे लेकिन अब पहली व दूसरी किस्त 1-1 लाख रुपए जबकि तीसरी किस्त के रूप में 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। इस वजह से हितग्राहियों की रूचि बढ़ी है। क्योंकि उन्हें एकमुश्त राशि मिलेगी तो निर्माण पूरा कराने में आसानी हो जाएगी।

फैक्ट फाइल

11.50 करोड़ रुपए आए थे निगम के पास
1162 लोगों को पहली किस्त की गई थी जारी

327 हितग्राहियों को काम शुरू नहीं करने पर नोटिस
98 लोगों के यहां पहले से आरसीसी निर्माण होने से किस्त निरस्त

100 हितग्राहियों ने काम शुरू किए जाने के लिए हामी भरी
02 महीने में काम पूरा किए जाने की तय हो गई है डेडलाइन

नोटिस पहुंचे तो काम शुरू करने के लिए भरी हामी
बीते एक महीने से इस योजना की मॉनिटरिंग बढ़ी है। जिन्होंने काम शुरू नहीं किए थे, उन्हें नोटिस पहुंचे। अमानत में खयानत का मामला दर्ज करने की चेतावनी दी गई। करीब सौ लोगों ने काम शुरू करने के लिए हामी भरी है। 98 लोगों के पास पहले से आरसीसी के निर्माण मिले तो इन्हें योजना के लिए अपात्र माना गया।

महापौर ने की समीक्षा, दो महीने की डेडलाइन
निगम के सिविल लाइंस स्थित जोन कार्यालय में महापौर सुभाष कोठारी ने समीक्षा की। आयुक्त जेजे जोशी, ईई ईश्वरसिंह चंदेली सहित इंजीनियर्स और ईजीएस कंपनी के जिम्मेदार मौजूद थे। दो महीने में योजना का काम पूरा कराने की डेडलाइन तय की गई है। काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

- तय समय-सीमा में पूरा करा लेंगे काम
प्रधानमंत्री आवास योजना में तीन सौ मकानों का काम लगभग पूरा होने को है। पहले फेज में आई राशि हम हितग्राहियों को दे चुके हैं। तय समय-सीमा में काम पूरा करा लेंगे।
ईश्वरसिंह चंदेली, कार्यपालन यंत्री, ननि