2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पॉलीथिन पर बड़ी कार्रवाई, गोडाउन तक पहुंचा अमला, ताला खुलते ही सामने आया जखीरा

पॉलीथिन पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने में जुटी नगर निगम की टीम अब तक छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई तक ही सीमित थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Amit Jaiswal

•

Updated: 1 May 2018, 12:17 PM IST

raid in godown, polyethylene carry bags Seized

raid in godown, polyethylene carry bags Seized

खंडवा. पॉलीथिन पर प्रतिबंध को लेकर नगर निगम की टीम अब सख्त हो गई है। अब तक छोटे व्यापारियों पर ही कार्रवाई हो रही थी लेकिन मंगलवार सुबह निगम अमला गोडाउन तक पहुंच गया।

शहर के शिक्षक नगर से सटे राघव नगर में नगर निगम की टीम मंगलवार सुबह 10.30 बजे से पहुंच गई। यहां अभिषेक माहेश्वरी के घर से 70 किलो पॉलीथिन जब्त कर ली गई है। बोरों में भरकर पॉलीथिन जब्ती की कार्रवाई की गई। नगर निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शाहीन खान और जोन प्रभारी मनीष पंजाबी, जाकिर अहमद, धीरज दवे, भुवन श्रीमाली सहित अन्य मौके पर पहुंचे।

घरों को बना रखा है गोडाउन
क्षेत्र में लोगों ने घरों को गोडाउन बना रखा है। निगम अमला दोपहर 12.15 बजे तक मौके पर बना रहा। आशंका थी कि यहां अभिषेक माहेश्वरी के घर के पास में बने मकान को भी गोडाउन बनाकर रखा गया है। इसमें भी बड़ी मात्रा में पॉलीथिन हो सकती है।

ताला लगा होने से कार्रवाई में देरी
मकान पर ताला लगा हुआ होने से कार्रवाई में देरी हो रही थी। निगम की टीम लगातार प्रयास कर रही थी कि मकान मालिक आए और यहां का ताला खुले ताकि तलाशी ली जा सके। निगम को अपने सूत्रों से पता चला है कि इस मकान में पॉलीथिन का संग्रहण करके रखा गया है।

ताला खुलते ही सामने आया जखीरा
नगर निगम टीम द्वारा लगातार दबाव बनाया गया तो यहां ताला खुलते ही बड़ी मात्रा में पॉलीथिन मिली। मकान को गोडाउन बनाकर रखा गया था, इसमें पॉलीथिन का जखीरा मिला है। खबर लिखे जाने तक निगम की टीम पॉलीथिन को बाहर निकालकर कार्रवाई करने में जुटी हुई थी। मप्र जैव अनाश्य अपशिष्ट (नियंत्रण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।गोडाउन में निकली पॉलीथिन को तुलवाए जाने का काम भी किया जाएगा।उम्मीद जताई जा रही है कि ये तीन क्विंटल पॉलीथिन हो सकती है।

अब तक छोटी कार्रवाई में जुटा था निगम अमला
पॉलीथिन पर प्रतिबंध के लिए नगर निगम अमले द्वारा जोन स्तर पर शुरू की गई कार्रवाई तो बीते एक सप्ताह से लगातार चल रही है। पॉलीथिन जब्त कर पंचनामे बनाए जा रहे हैं। मप्र जैव अनाश्य अपशिष्ट (नियंत्रण) अधिनियम के तहत नोटिस भी दिए जा रहे हैं। लेकिन बड़ी कार्रवाई नहीं हो रही थी। पत्रिका ने लगातार इस मुद्दे पर लिखा, जिसका नतीजा ये रहा कि अमला कार्रवाई करने पहुंचा है।

राजनीतिक दबाव भी खूब आया
निगम की टीम जब मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंची तो राजनीतिक दबाव भी खूब आया। निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शाहीन खान के पास नेताओं के फोन भी आए। पॉलीथिन का थोक में व्यापार करने वालों को बचाने के लिए रसूखदारों ने अपना दम लगाया, हालांकि निगम अमले ने कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरती।