3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटे शहरों में बढ़ा प्री-वेडिंग का ट्रेंड, महेश्वर, मांडू, हनुवंतिया पहली पसंद

कम खर्च में भव्य आयोजन आधुनिकता के साथ परंपरा का भी समन्वय, दो से तीन दिन में सिमट रही शादियां
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Deepak sapkal

•

Updated: 5 Mar 2024, 12:41 PM IST

छोटे शहरों में बढ़ा प्री-वेडिंग का ट्रेंड, महेश्वर, मांडू, हनुवंतिया पहली पसंद

मांडू में अमन और श्रेया लाड़ का प्री वेडिंग शूट।

खंडवा. मेट्रो सिटी की तर्ज पर छोटे शहरों में प्री-वेडिंग शूट का चलन बढ़ गया है। शादी को यादगार बनाने के लिए घर व धर्मशाला तक सीमित रहने वाले लोगों की शादियां अब लग्जरी हो गई हैं। इन शहरों में भव्य आयोजन भी बजट के अंदर हो रहे हैं। सगाई से लेकर हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे छोटे-छोटे कार्यर म को अलग-अलग तरीकों से मनाया जाने लगा है। प्री वेडिंग शूट के लिए हनुवंतिया, मांडू और महेश्वर पहली पसंद बने हुए हैं।

शहर में पिछले पांच साल में शादियों को लेकर बड़ा बदलाव आया है। एक तरह से शादी में प्री वेडिंग इवेंट्स महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। अपनी शादी को ग्रैंड वेडिंग बनाने के लिए परिवार खुलकर खर्च करने लगे हैं। अब इसमें एआइ का उपयोग भी होने लगा है।

शादी को यादगार बनाने के लिए कराया शूट

शहर के अमन लाड़ ने मांडू में प्री वेडिंग शूट करवाए। कुछ ही दिन पहले अमन और श्रेया लाड़ की शादी हुई है। अमन लाड़ का कहना है कि मन में इच्छा थी कि शादी को यादगार बनाया जाए मांडू में प्री वेडिंग शूट करवाना तय हुआ। इसी तरह से सोमनाथ और श्रुतिका ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लग्जरी इवेंट किए।

युवाओं में प्री वेडिंग शूट - कराने का चलन बढ़ा

डिजिटल फोटोग्राफी करने वाले नीलेश चौहान का कहना है शादियों को लेकर शहर में काफी बदलाव आया है। पहले एक सप्ताह तक शादियां होती थी अब केवल दो दिन में हो जाती है। लोग स्पेशल इफेक्टस के साथ फोटोग्राफी करवा रहे हैं। खास ध्यान शादी की ड्रेस और फोटोग्राफी पर दिया जा रहा - है। डिजाइन लहंगा, सूट और ब्रांडेड - कपड़ों का उपयोग होने लगा है।