13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोक सेवा केंद्र : खंडवा, भोपाल, इंदौर, सतना के वेंडरों का 221 टेंडर अपात्र, जांच में खुलासा

पीपीपी मॉडल : केंद्र के लिए प्रदेशभर से पहुंचे 693 आवेदन, दावा-आपत्ति 15 सितंबर तक

less than 1 minute read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Sep 15, 2023

Public Service Center: 221 tenders of vendors of Bhopal, Indore, Satna, Rewa ineligible.

कलेक्ट्रेट में निविदा में आए दस्तावेजों की जांच करते लोक सेवा प्रबंधक व अन्य

खंडवा@ पत्रिका. राज्य लोक सेवा अभिकरण ने लोक सेवा केंद्रों को पीपीपी मॉडल पर आपरेट करने निविदा बुलाई है। इसमें 221 अपात्रों ने टेंडर डाल दिया है। इसका खुलासा ऑनलाइन टेंडरों की तकनीकी परीक्षण में हुआ है। जिला पंचायत सीइओ ने जांच के दौरान अपात्र मिली निविदा में दावा-आपत्ति सबमिट करने के लिए लोक सेवा प्रबंधक कार्यालय में 15 सितंबर तक ऑनलाइन या ऑफ लाइन का मौका दिया है। चालू वित्तीय वर्ष में जिले के आठ लोक सेवा केंद्रों को संचालित करने ने एमपी टेंडर्स पर निविदा बुलाई है।

इसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सतना, रीवा, खंडवा समेत प्रदेश के अन्य जिले के 693 वेंडरों ने आवेदन किया है। सबसे अधिक खंडवा और पंधाना ब्लाक में निविदा अई है। तकनीकी जांच के दौरान 221 निविदा अपात्र घोषित कर दी गई है। लोक सेवा की ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार तकनीकी परीक्षण के दौरान 472 निविदा वैध मिली है। अपात्र वेंडरों को दावा-आपत्ति के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। आपत्तियों की सुनवाई के बाद आगे की प्रक्रिया होगी।

कलेक्टर ने गठित की समिति, पात्र, अपात्र ऑनलाइन जारी

कलेक्टर ने लोक सेवा केंद्रों की निविदा प्रक्रिया पूरी करने जिला पंचायत सीइओ शैलेन्द्र सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में समिति गठित की है। लोक सेवा के जिला प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह जादम की टीम ने दस्तावेजों का परीक्षण किया। इसके बाद निविदा ऑनलाइन जारी कर दी गई है। दावा-आपत्तियों की सुनवाई के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

फैक्ट फाइल

केंद्र कुल पात्र अपात्र

खंडवा 252 191 61

पंधाना 145 102 43

खालवा 95 63 32

पुनासा 90 46 44

छैगांव मा 56 28 28

हरसूद 29 24 05

मूंदी 15 10 05

किल्लोद 11 08 03

कुल 693 472 221

नोट : आंकड़े ऑनलाइन रिपोर्ट से लिए गए हैं।