19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
राठौर सकल पंच ट्रस्ट… 13 पदों के लिए हुआ मतदान, हाईकोर्ट के आदेश पर एसडीएम द्वारा चुनावी प्रक्रिया कराई संपन्न
Play video

राठौर सकल पंच ट्रस्ट… 13 पदों के लिए हुआ मतदान, हाईकोर्ट के आदेश पर एसडीएम द्वारा चुनावी प्रक्रिया कराई संपन्न

जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देश पर शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा राठौर सकल पंच ट्रस्ट के चुनाव संपन्न कराए गए। ट्रस्ट के कुल 14 में से 13 सदस्यों के लिए एसडीएम खंडवा ऋषि सिंघई के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी व तहसीलदार महेश सोलंकी और नायब तहसीलदार परवीन बानो द्वारा मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई। दो पदों पर मुकाबला टाई होने पर लाटरी से परिणाम घोषित किया गया। चुनाव संपन्न होने के बाद विजयी ट्रस्टियों द्वारा जुलूस भी निकाला।

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Apr 19, 2026

राठौर सकल पंच ट्रस्ट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को 60 दिन में चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश जारी किए थे। इसी परिपेक्ष्य में शनिवार को प्रशासन द्वारा एसएन कॉलेज में चुनावी प्रक्रिया कराई गई। कुल 14 में से ट्रस्टी नंबर 10 को कोर्ट ने पुराना माना था। बचे 13 ट्रस्टी पद के लिए कुल 32 उम्मीदवार मैदान में थे। शनिवार को संपन्न मतदान में कुल 456 में से 372 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान केंद्र से 100 मीटर दूर प्रत्याशी अपने बूथ बनाकर बैठे रहे और मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी यहां तैनात रहा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना भी कराई गई।