
उच्चशिक्षा, जनजातीय कल्याण जैसे विभाग की उपिस्थति 90%, शिक्षा विभाग ने भी दर्ज की 68.8% उपस्थिति, 12 विभागों की उपस्थिति ‘ शून्य ’ रिकार्ड की गई
सार्थक एप की व्यवस्था शुरू की
शासन ने अधिकारी और कर्मचारियों की कार्यस्थल पर उपस्थित शत प्रतिशत सुनिश्चित करने सार्थक एप की व्यवस्था शुरू की है। इससे ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जा सके। शासन की यह व्यवस्था अनिवार्य कर दी गई है। सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग में शुरु हुई थी। शासन ने अब सभी विभागों में प्रभावी कर दिया है। बावजूद इसके कई विभाग इसे लेकर अभी तक गंभीर नहीं हैं।
कार्य स्थल पर 5800 उपस्थित ही दर्ज
जिला प्रशासन ने 18 जुलाई माह को रिपोर्ट जारी की है। इसमें शत प्रतिशत विभागों ने इस व्यवस्था को अमल नहीं किया है। तभी तो 17 जुलाई की रिपोर्ट में 65 विभाग में 13 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी रजिस्टर्ड हैं। लेकिन कार्य स्थल पर 5800 यानी 45 % उपस्थित ही दर्ज है। इतना ही नहीं राजस्व, मेडिकल कालेज समेत 12 विभागों की उपस्थिति ‘ शून्य ’ रिकार्ड की गई है।
12 विभागों की रिपोर्ट शून्य
पंजीयन के बावजूद राजस्व सहित 12 विभागों की रिपोर्ट शून्य है, अर्थात एक भी कर्मचारी ने एप पर उपस्थिति दर्ज नहीं की है। जिला स्तर पर इसकी मॉनीटरिंग जिला प्रशासन और विभागों के एचओडी कर अधिकारी कर रहे हैं। बीते दो दिन की रिपोर्ट में शिक्षा, महिला बाल विकास, राजस्व, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास समेत 65 विभागों में 13,410 एप्लाइड रजिस्टर्ड हैं। इसमें अधिकारी व कर्मचारी दोनों की संख्या शामिल है। लेकिन एप पर अभी तक उपस्थिति सिर्फ 6045 की हो रही है।
इन विभाग के कर्मचारियों की रुचि नहीं
विभाग रजिस्टर्ड उपस्थित प्रतिशत
राजस्व ( सारा ) 252 0 0
एआइदजीजीपीए 200 0 0
मेडिकल कॉलेज 106 0 0
चिकित्सा शिक्षा 102 0 0
जिला आबकारी 32 0 0
रेशम उत्पादन 16 0 0
सामाजिक न्याय 10 0 0
संस्कृति विभाग 08 0 0
भूजल सर्वेक्षण प्रभाग 07 0 0
खेल एवं कल्याण 06 0 0
जन संपर्क 02 0 0
पुरातत्व 01 0 0
नोट : उपस्थिति के आंकड़े सोमवार की स्थित में, विभागों को भेजी गई रिपोर्ट से लिए गए हैं।
Published on:
17 Jul 2024 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
