5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जरा सी चूक और पानी गर्म करने वाली रॉड ने ले ली महिला की जान

पानी करते समय रॉड से करंट लगने से महिला की मौत....

2 min read
Google source verification
death.jpg

खंडवा. खंडवा में पानी गर्म करते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। महिला ने रोज की तरह पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में रॉड लगाई थी और इसी दौरान उससे हुई एक छोटी सी गलती उसके लिए जानलेवा साबित हो गई। महिला को परिजन अस्पताल लेकर भी पहुंचे लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार सकते में है और हर कोई हैरान है।

जरा सी चूक और चली गई जान
घटना शहर के संजय नगर स्थित दादाजी वार्ड की है जहां रहने वाले जितेंद्र सिंह पंवार की पत्नी दीपिका पंवार ने रोजाना की तरह घर पर पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में पानी भरा और लोहे की रॉड लगाकर पानी गर्म होने लगा दिया। लेकिन इसी दौरान बाल्टी का थोड़ा सा पानी फर्श पर गिर गया था इसी पानी पर जब दीपिका का पैर पड़ा तो वो फिसल गई और गिरते हुए उसका एक हाथ बाल्टी में लगी रॉड से टच हो गया। जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दीपिका को करंट लगते देख परिवार के लोगों ने तुरंत उसे उठाया और अस्पताल लेकर भागे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें- मौज मस्ती के लिए बैंक अकाउंटेंट ने गूगल से निकाला एस्कॉर्ट सर्विस का नंबर, जानिए फिर क्या हुआ


परिवार में छाया मातम
दीपिका-जितेन्द्र की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उनके दो बेटे हैं जिनकी उम्र 6 व 8 साल है। इस दर्दनाक हादसे ने दोनों मासूम बच्चों से उनकी मां का आंचल हमेशा के लिए छीन लिया है। वहीं परिवार के लोग हादसे से सदमे में हैं। दीपिका के जाने का सदमा परिवार सहन नहीं कर पा रहा है। हर घर में पानी गर्म करने इलेक्ट्रिक रॉड होती है, लेकिन फर्श पर पानी गिरना और पैर फिसलना जैसे मौत के लिए कोई संयोग हो। कुछ भी हो, इस घटना ने एक बहू, पत्नी तो मां को छीन लिया है।

देखें वीडियो-