5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीताफल की सबसे बड़ी मंडी , देर रात तक लगती हैं दुकानें

सीताफल की सबसे बड़ी मंडी

less than 1 minute read
Google source verification
Sitafal Biggest market Badwani News

Sitafal Biggest market Badwani News,Sitafal Biggest market Badwani News

बड़वानी. बारिश थमने के बाद मौसम परिवर्तन के साथ ही कई नए फल आने लगते हैं। इनमें सीताफल सबसे प्रमुख फल है। सर्दी की शुरुआत होते ही गांवों-गलियों में लगे सीताफल के पेड़ पर लगे फल पकने लगते हैं। इसका गूदा बड़े चाव के साथ खाया जाता है। हालांकि यह फल खाने में कुछ दिक्कत जरूर होती है पर इसका स्वाद लाजवाब होता है। सफेद गूदा मुंह को मिठास से भर देता है।
बड़वानी को आसपास के कई कस्बों और शहरों में सीताफल की सबसे बड़ी मंडी के रूप में जाना जाता है। यहां बड़ी संख्या में बाजार में सीताफल बिकने आते हैं। इसके अलावा गांवों के लोग भी शहर की कालोनियों में फल बेचते रहते हैं। शहर के रणजीत चौक में देर रात तक सीताफल की दुकानें लगी रहती है। इसके अलावा दिन में शहर के कोर्ट चौराहे पर दुकानों पर सीताफल की खरीदी करते लोगों को देखा जा सकता है।
खूब हो रही है आवक
शहर में इन दिनों सीताफल की आवक जमकर हो रही है। सीताफल की आवक बहुत होने के बाद भी इसके भाव कम नहीं हो रहे हैं। शहर में इस साल सीताफल के भाव 50 से 80 रुपए किलो तक चल रहे हैं।