13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहकारिता की हड़ताल : पीडीएस की 447 दुकानों पर ताला, 10 लाख गरीबों का 36 लाख क्विंटल राशन का वितरण रूका

पीडीएस की 447 दुकानें सोमवार को नहीं खुलीं। शाम पांच बजे तक 10 लाख सदस्यों में से सिर्फ 18 हजार गरीबों को राशन मिला है। शहर में सबसे अधिक 4 हजार 885 सदस्यों को वितरण हुआ है। अधिकतर दुकानों के विक्रेता सुबह से ही विक्रेता लामबंद हो गए। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दुकानों में ताला जड़कर कलेक्ट्रेट परिसर में टेंट लगाकर प्रदर्शन किया।

3 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Sep 09, 2025

co-operation

मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पैक्स कर्मचारी संघ के सदस्य तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार कलमबंद हड़ताल पर चले गए

पीडीएस की 447 दुकानें सोमवार को नहीं खुलीं। शाम पांच बजे तक 10 लाख सदस्यों में से सिर्फ 18 हजार गरीबों को राशन मिला है। शहर में सबसे अधिक 4 हजार 885 सदस्यों को वितरण हुआ है।

सिर्फ 18 हजार गरीबों को राशन मिला है

पीडीएस की 447 दुकानें सोमवार को नहीं खुलीं। शाम पांच बजे तक 10 लाख सदस्यों में से सिर्फ 18 हजार गरीबों को राशन मिला है। शहर में सबसे अधिक 4 हजार 885 सदस्यों को वितरण हुआ है। अधिकतर दुकानों के विक्रेता सुबह से ही विक्रेता लामबंद हो गए। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दुकानों में ताला जड़कर कलेक्ट्रेट परिसर में टेंट लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकानों पर राशन लेने पहुंचे गरीबों को बैरंग लौटना पड़ा। शहरी क्षेत्र में 40 दुकानों पर भी वितरण की व्यवस्था कमजोर रही। तीन दिन के भीतर करीब पांच हजार परिवारों को राशन मिला है। कुछ दुकानों पर पीओएस मशीनें खराब होने के बहाने वितरण कार्य प्रभावित रहा।

600 में से 20-30 को मिला राशन

रेलवे कर्मचारी उपभोक्ता भंडार में 600 कार्डधारी हैं। यहां अब तक सिर्फ 20-30 को राशन मिला है। विक्रेता दीपक पालीवाल का कहना है कि पीओएस मशीन में पेपर नहीं निकल रहा है। ठीक कराने नियंत्रक कार्यालय गए थे। सुधरवाने के बाद मंगलवार को वितरण शुरू करेंगे। जिला आपूर्ति अधिकारी अरुण तिवारी का कहना है कि विक्रेता ज्ञापन देने के लिए गए हुए हैं। कल से वितरण सुचारू रुप से शुरू करेंगे।

गेहूं का चार गुना, चावल का आवंटन घटा

सितंबर माह से वितरण की नई व्यवस्था शुरू की गई है। इससे पहले जून, जुलाई और अगस्त माह का एक साथ वितरण हुआ था। तीन माह बाद वितरण शुरू हुआ है। इस माह से प्रत्येक परिवार को गेहूं चार-चार किलो और चावल एक-एक किलो मिल रहा हैै। पीले कार्ड धारियों को 30 किलो गेहूं और पांच किलो चावल और एक किलो शक्कर का वितरण होना है। पिछले माह की तुलना में इस माह गेहूं की मात्रा चार गुना हो गई है। चावल घटकर एक चौथाई हो गया है। चालू माह में 2 लाख 50 हजार 611 परिवारों को राशन वितरण के लिए 35 लाख 10 हजार क्विंटल गेहूं और एक लाख 90 हजार क्विंटल चावल आया है।

समितियों ताला, डबल लॉक में होगा वितरण

सोमवार को इफको यूरिया की रैक आ गई। सहकारी समितियों पर कर्मचारियों ने ताला लगा दिया। इससे यूरिया, डीएपी का विक्रय की व्यवस्था ठप हो गई है। सिर्फ मार्कफेड यानी डबल लॉक पर वितरण हुआ। यहां पर लगातार वितरण जारी रहेगा। यूरिया की रैक में से मार्कफेड और सहकारिता को 575 टन यूरिया मिली है। डबल लॉक पर 200 टन, सहकारी समितियों को 100 टन और पैक्स संस्थाओं को 250 टन। एम एग्रो को 25 टन का आवंटन मिला है। जिला विपणन अधिकारी श्वेता सिंह का कहना है कि रैक से जो आवंटन मिला है। संबंधित संस्थाओं को अलाट कर दिया गया है। मंगलवार से खाद का वितरण होगा।

सहकारी समितियों पर ताला, बैरंग लौटे किसान

मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पैक्स कर्मचारी संघ के सदस्य तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार कलमबंदहड़ताल पर चले गए। 25 सितंबर तक प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो वह 26 सितंबर को भोपाल में सरकार को घेरेंगे। जिले में सहकारिता के 619 कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। इसमें विक्रेता संघ के 253 सेल्समैन शामिल हैं। मांगे पूरी नहीं होने तक न तो राशन और न ही खाद का वितरण करेंगे। बड़गांवगुजर्र समिति पर ताला लगा होने से किसानों को लौटना पड़ा।