
-17 साल की सेवा के बाद रिटायर होकर आए फौजी का हुआ स्वागत-जम्मू कश्मीर सहित साउथ अफ्रीका में भी दी सेवाएं
खंडवा.
देश सेवा से 17 साल बाद सेवा निवृत्त होकर लौटे फौजी का शहरवासियों सहित ग्राम में भी स्वागत हुआ। ग्राम सिलोदा निवासी ओमप्रकाश मांगीलाल पटेल ने फौज में रहते हुए जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों, दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश सहित साउथ अफ्रीका के कांगो में भी अपनी सेवाएं दी। 30 सितंबर को सेवा निवृत्त होने के बाद वे शुक्रवार को ट्रेन से खंडवा पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन से लेकर ग्राम सिलोदा तक उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।
यहां रेलवे स्टेशन पर सेवा निवृत्त सैनिकों, ग्राम से आए लोगों और मित्रों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद एक खुली जीप में सवार होकर वे गांव के लिए निकले। रास्ते में नगर निगम पर भाजपा, कांग्रेस, आप और समाजसेवियों द्वारा भी उनका और परिवार का स्वागत किया गया। इसके बाद ग्राम सिरपुर में भी उनका स्वागत हुआ। ग्राम सिलोदा पहुंचने पर सबसे पहले फौजी ओमप्रकाश पटेल ने श्रीराम मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद गांव में भी उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। इस दौरान ग्राम के वरिष्ठ परसराम पटेल, किशोरी महूवाला, डॉ. राम पटेल इंदौर, यशवंत मंडलोई, राजेश चौधरी, सीताराम पटेल, नंदलाल खाटरिया उनके साथ थे।
अधिकतर सेवा जम्मू कश्मीर में
ओमप्रकाश पटेल 2003 में देशसेवा के लिए फौज में चयनित हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग 2005 में जम्मू कश्मीर में हुई थी। 2007 में नुगम सेक्टर जेके, 2009 में महू रेजिमेंट, 2012 में पूंछ जेके, 2014 में दिल्ली और साउथ अफ्रीका के कांगो, 2015 में नौशेरा जेके, 2017 शिमला हिमाचल प्रदेश और 2019 से अरुणाचल प्रदेश में पदस्थ थे। जहां से वे 17 साल की सेवा के बाद सेवा निवृत्त होकर गांव पहुंचे।
Published on:
02 Oct 2020 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
