
कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर हाई रिस्क कांटेक्ट के सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
खंडवा.
मूंदी के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष राठौर की पत्नी रंजना राठौर की 27 सितंबर को इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे कोरोना पॉजिटिव होने के साथ कैंसर से भी पीडि़त थीं। उनकी मौत की रिपोर्ट आठ दिन बाद सोमवार को खंडवा स्वास्थ्य विभाग को मिली है। जिसके बाद खंडवा जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 38 हो गया है। वहीं, सितंबर में हुई मौतों का आंकड़ा भी बढ़कर 15 हो गया है। सिंतबर में मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा रहा है। अप्रैल से अगस्त तक 22 मौत हुई थी। वहीं, अक्टूबर में एक मौत हो चुकी है।
रविवार रात को मेडिकल कॉलेज लैब से आई कोरोना सैंपल जांच रिपोर्ट में 11 मरीज पॉजिटिव पाए गए। जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसमें भवानी माता रोड वार्ड क्रमां 25 के 3 मरीज, शनि मंदिर के 2 मरीज तथा हाटकेश्वर वार्ड खंडवा, बड़ाबम, पदम नगर, बंगाली कॉलोनी, जोशी मोहल्ला एवं नहाल्दा निवासी के 1-1 मरीज शामिल है। जिसके बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 1583 हो गई है। वहीं, सोमवार को कोविड अस्पताल से ठीक होने पर 17 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। जिले में अब तक 1414 मरीज ठीक हो चुके है। सोमवार को इंदौर से आई रंजना राठौर की मौत की रिपोर्ट के बाद जिले में मौत का आंकड़ा 38 हो गया है। अब जिले में कुल 131 एक्टिव बचे हुए है। अब तक कुल 28483 सैंपल लिए जा चुके है। जिसमें से 26022 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को भी 135 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
Published on:
05 Oct 2020 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
