
Theft of jewels from the house of the priest of Bohra society
खंडवा. बोहरा समाज के धर्मगुरु के सूने मकान और कांग्रेस नेता के घर चोरों ने सेंध लगाई। दोनों वारदातों में चोर जेवरात, नकद सहित करीब छह लाख रुपए का सामान ले भागे। मोघट थाने क्षेत्र में जूनी इंदौर लाइन निवासी कांग्रेस नेता विशाल जैन के घर शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। वारदात के दौरान परिवार के सदस्य छत पर सोए हुए थे। इस दौरान चोर कमरे में पहुंचे। जहां अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे ४५ हजार नकद और सोने की दो चूडिय़ां, चैन सहित करीब सवा लाख रुपए कीमती सामान लेकर भाग गए। सुबह जब विशाल जैन सोकर उठे और नीचे पहुंचे तो घर में सामान फैला हुआ था। चोरी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और आरोपितों से जुड़े साक्ष्य जुटाए। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
डॉग स्क्वॉड और सीसीटीवी कैमरों से तलाशे साक्ष्य
वारदात की तफ्तीश में पुलिस डॉग स्क्वॉड टीम लेकर मौके पर पहुंची। वारदात स्थल से डॉग कुछ दूर तक गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। वहीं एफएसएल टीम ने वारदातस्थल के फिंगर प्रिंट लिए है। मामले में मुखबिर तंत्र सक्रिय कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
ताला टूटा दिखा, अंदर गया तो सामान फैला था
इधर, सनगली स्थित बोहरा मस्जिद परिसर में समाज के धर्मगुरु आमील शेख शब्बीर भाई लोनावाला के कमरे का ताला तोड़ चोरों ने सेंधमारी की। यहां से करीब पांच लाख रुपए का सामान चोरी होने की बात सामने आ रही है। समाज के धर्मगुरु सूरत रिश्तेदार के घर गए हुए है। रविवार को अजुंमन ए हातिमी केसचिव जैनुद्दीन पिता फिदा हुसैन ने बताया दोपहर के समय जानकारी मिली कि आमील साहब के कमरे का ताला टूटा है। तुरंत मौके पर पहुंचा और जानकारी ली। कमरे में सामान फैला था और अलमारी खुली हुई थी। कोतवाली थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। जैनुद्दीन बर्तनवाला ने बताया आमिल साहब को फोन पर बात कर घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अलमारी में सोने-चांदी के जेवरात और करीब एक लाख रुपए नकद रखा हुआ है। हालांकि चोरी कितने की है इस बात की पुष्टि धर्मगुरु आमील शेख शब्बीर के खंडवा लौटने के बाद ही हो सकेगी। इधर, सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मस्जिद परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले है। इधर, मंगलवार को बोहरा समाज ने एसपी नवनीत भसीन को ज्ञापन सौंपकर चोरी के आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
Published on:
24 Apr 2018 09:20 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
