17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोरिंग चलाते समय ऐसा क्या हुआ कि युवक की चली गई जान

सामोद के तिगरिया गांव स्थित साबू की ढाणी की घटना

1 minute read
Google source verification

बगरू

image

Teekam Saini

Apr 23, 2018

A man dead by electric sock in chomu

चौमूं/सामोद (जयपुर). सामोद थाना इलाके के तिगरिया गांव स्थित साबू की ढाणी में सोमवार को एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन युवक को गंभीर हालत में चौमूं सीएचसी लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की।

यह भी पढे :इनका क्या कसूर:तहसीलदार के सरकारी आवास में दो दिन कैद रहे बंदर

पुलिस ने बताया कि तिगरिया गांव निवासी 32 वर्षीय फूलचंद सैनी पुत्र मामराज सैनी सोमवार सुबह अपने घर के पास खेत में बोरिंग को चालू कर रहा था। इसी दौरान बोरिंग के स्टार्टर का बटन दबाते ही करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे चौमूं के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढे :प्रसूता व नवजात की मौत, परिजनों ने अस्पताल में मचाया हंगामा

डेकोरेशन का कार्य करता था मृतक
मृतक परिजनों ने बताया कि फूलचंद सैनी शादी-विवाह समारोह में डेकोरेशन का कार्य करता था। मृतक फूलचंद शादीशुदा था और उसके 3 बच्चे हैं। जिनका रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। वहीं उसकी पत्नी बार-बार बेसुध हो रही थी।

यह भी पढे :राशन के गेहूं पर डीलर का डाका, पॉस मशीन में बिना अंगूठा लगाए ही कागजों में बांटी राशन सामग्री

करंट लगने से भैंस मरी
रायथल. वहीं ग्राम रायथल की कलालियों की ढाणी में पोल की तान में करंट आने से सोमवार को भैंस की मौत हो गई। पीडि़त रमेश यादव ने बताया कि भैंस को होद पर पानी पिलाने लेकर गए तो पोल के तान के संपर्क में आने से करंट लग गया और भैंस की मौत हो गई। सूचना पर रायथल जेईएन हरदेव कुलदीप, लाइन मैन कानाराम, भागचंद मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।