
latest news for gujarat election 2017 special train by indian railway
खंडवा. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप केस में दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में समर्थकों द्वारा उत्पात मचाने का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है।
रेलवे के मुताबिक शनिवार सुबह 9.30 बजे खंडवा आकर इटारसी की ओर जाने वाला पठानकोट एक्सप्रेस रद्द हो गया है। रात 9.45 बजे खंडवा आकर मुंबई जाने वाला पंजाब मेल भी रद्द हो गया है। इसी तरह 27 अगस्त रविवार सुबह 3.25 बजे खंडवा आकर पुणे की ओर जाने वाला झेलम एक्सप्रेस भी रद्द हो गया है। इसी तरह 4.30 बजे खंडवा आकर नांदेड़ जाने वाला सचखंड एक्सप्रेस रद्द हो गया है।
रेलवे को सूचना तक नहीं
खंडवा में सहायक स्टेशन मास्टर के मुताबिक अभी तक हमारे पास कोई सूचना नहीं आई है लेकिन जानकारी के मुताबिक अप में पंजाब मेल, झेलम एक्सप्रेस खंडवा नहीं आएगी। इसके साथ ही पठानकोट, सचखंड एक्सप्रेस, हुजूर साहिब नांदेड श्रीगंगानगर एक्सप्रेस प्रभावित हो सकती हैं। लिखित आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है। सुबह तक मामला स्पष्ट होगा।
स्टेशनों पर हाईअलर्ट जारी
जीआरपी व आरपीएफ को रेलवे बोर्ड ने अलर्ट का मैसेज भेजा है। शाम 7.30 बजे आए मैसेज के बाद जीआरपी ने पूरे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है। रेलवे के कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। इमरजेंसी में भुसावल मंडल से छुट्टी ले सकते हैं। सेक्शन में ट्रैक की सुरक्षा बढ़ा दी है।
100 ट्रेनें गुजरती है रोजाना
रेलवे नियम के मुताबिक ट्रेन रद्द होने की स्थिति में आरक्षण करवाने वाले यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा। जानकारी के मुताबिक खंडवा से झेलम और पंजाब मेल में रोज करीब 400 यात्रियों का रिजर्वेशन होता है। इस मान से प्रत्येक ट्रेन में 200 लोगों का रिजर्वेशन होता है। जीआरपीए आरपीएफ अलर्टए कर्मियों की छुट्टियां रद्द । इसी तरह 4.30 बजे खंडवा आकर नांदेड़ जाने वाला सचखंड एक्सप्रेस रद्द हो गया है।
ये हैं ट्रेनें रद्द-डायवर्ट
झेलम एक्सप्रेस 11078
अमृतसर नांदेड़ एक्सप्रेस 12716
अमृतसर सीएसटीएम 11058
पंजाब मेल 12138
हरियाणा.पंजाब से ये ट्रेनें आती हैं खंडवा
.....

Published on:
26 Aug 2017 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
