10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

दो सुने मकानों में नकुचा काटा, डेढ़ लाख के गहने व एक लाख रुपए चुरा ले गए चोर

शहर में चोर सुने मकानों को निशाना बना रहे हैं। पदमनगर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। अधिकांश घटनाएं वैवाहिक कार्यक्रम और छुट्टियों में घूमने गए परिवारों के साथ हुई है। नवकार नगर और कावेरी स्टेट में तीन मकानों का नकुचा काटकर चोरी हुई है। ताले को तोड़ने की बजाय चोर व सीधे नुकचा काट रहे हैं। यहां से सोने चांदी के गहने और रुपयों की चोरी हुई है। वहीं पांच मकानों में चोरी का प्रयास हुआ है।

Google source verification

पदमनगर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात लगातार हो रही है। 1 जून को घर से बाहर गए आठ परिवारों के मकानों के ताले टूटे हैं। सभी को अपने आसपास रहने वाले लोगों से पता चला की उनके घर में चोरी हुई है। बुधवार को कावेरी स्टेट कालोनी निवासी विजय पटेल पदमनगर थाने पहुंचे। उनके मकान में दो ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे थे।

विजय का कहना है कि वह 1 जून को परिवार सहित बाहर गया था। मंगलवार को पड़ोसी ने फोन कर पूछा की तुम्हारा दरवाजा खुला हुआ है, तुम लोग आ गए हो क्या। तब उसने बताया कि हम तो अभी बाहर हैं। यह पता चलने शनिमंदिर क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार को घर भेजा था। उन्होंने आकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का सामान भी पलटा दिया था। घर में दो जगह रखे करीब 1.50 लाख रुपए के गहने और 50 हजार रुपए चोरी हुई है।

नवकार नगर में फिर चोरी

नवकार नगर में गेट के पास रहने वाले प्रतिक पिता प्रकाश गावशिंदे के मकान में चोरी हुई है। प्रतिक ने पदमनगर थाने में अज्ञात चोर पर शिकायत दर्ज करवाई है। प्रतिक का कहना है कि 1 जून सूबह 11 बजे से 2 जून सुबह 6 बजे के बीच उसके मकान में चोरी हुई है। दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे थे। बच्चे के हाथ के चांदी के दो कड़े ओर पांच हजार रुपए चोरी किए हैं। बता दें की इससे पहले भी नवकार नगर में करीब सात लाख रुपए की चोरी हुई है, लेकिन चोर का पता नहीं चल सका। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालती रह गई और फिर से चोरों ने धावा बोल दिया।

ताला तोड़कर चोरी का प्रयास

नवकार नगर में डॉक्टर पंकज जैन के मकान में भी चोरी का प्रयास हुआ है। चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की है। इस समय डॉक्टर परिवार से शहर से बाहर हैं। उन्हें भी पड़ोसी ने जानकारी दी। इसी तरह से नवकार नगर में तीन और कावेरी स्टेट में दो मकानों के ताले तोड़ने का प्रयास हुआ है। इन घटनाओं से दोनों ही कालोनी के लोग डरे हुए हैं।

– पदमनगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी है। इस पर अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ाई है। थाने से टीम बनाकर चोरी की वारदात को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। – अभिनव बारंगे, नगर पुलिस अधीक्षक।