खंडवा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का सीधा प्रसारण रविवार को देशभर में हुआ। नेताओं ने जनता के बीच पहुंचकर लोगों के साथ मन की बात सुनी। जिलेभर में सभी विधानसभाओं के 400 बूथों पर भाजपा द्वारा सीधा प्रसारण दिखाया गया। मुख्य आयोजन शहर में दादाजी वार्ड स्थित बूथ पर किया गया। यहां सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल व शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं, सभी विधानसभाओं में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, जनपद अध्यक्ष अलग-अलग बूथों पर जनता के बीच पहुंचे।
दादाजी वार्ड स्थित बूथ पर मन की बात कार्यक्रम में सांसद पाटिल ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता से सीधे जुडऩे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात को माध्यम बनाया। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश को तरक्की प्रदान करने वाले वैज्ञानिक, डॉक्टर्स, बैंकर्स, उद्योगपति, किसान सभी से प्रधानमंत्री रूबरू चर्चा करते हैं। कोरोना काल में भी मन की बात ने देश की जनता का दिल जीता। कार्यक्रम में आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें मरीजों की जांच के साथ ही दवाईयों का वितरण भी किया। वहीं, विभिन्न विभागों द्वारा यहां प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में भाग्योदय भवन संचालिका शक्ति दीदी, सिख समाज से ज्ञानी जसबीरसिंघ राणा, पटेल सेवा समिति के मदनभाऊ ठाकरे, लोकतंत्र सैनानी सुरेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिलीप जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष्ज्ञ सेवादास पटेल, परमजीतसिंघ नारंग, राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, भूपेंद्रसिंह चौहान सहित शहर के वरिष्ठ नागरिक, प्रबुद्धजन, क्षेत्रवासी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वार्ड पार्षद अशीष चटकेले व पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले ने किया।
रेलवे स्टेशन पर सुनी मन की बात
मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रेलवे स्टेशन पर भी किया गया। सुबह 11 बजे रेल विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और रेल यात्रियों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। रेलवे स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में सीधा प्रसारण दिखाया गया। वहीं, प्लेटफार्म पर उद्घोषणा प्रणाली क माध्यम से सीधा प्रसारण सुनाया गया। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक जीएल मीणा, चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर एनके शर्मा, निलेश बाथो, एसएससी डीसी कौरव, चंद्रकांत बिसेन, हेल्थ इंस्पेक्टर नीरज राज, रेलवे समिति पूर्व सदस्य मनोज सोनी सहित कर्मचारी, कुली, वेंडर सहित रेल यात्री मौजूद रहे।
इन स्थानों पर हुए जनप्रतिनिधि शामिल
-मंत्री विजय शाह ने नया हरसूद में जनता के बीच सुना मन की बात का सीधा प्रसारण।
-विधायक देवेंद्र वर्मा शहर के अंबेडकर वार्ड माता चौक स्थित बूथ पर हुए शामिल।
-पंधाना विधायक देवेंद्र वर्मा ने पंधाना नगर में जनता के साथ बैठक सुनी मन की बात।
-मांधाता विधायक नारायण पटेल ग्राम बीड़ में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।
-जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन मुकेश तनवे ने अमलपुरा में ग्रामीणों के साथ सुनी मन की बात।
-महापौर अमृता अमर यादव आनंद नगर स्थित बूथ के कार्यक्रम में हुईं शामिल।
-जिला जेल में भी जेल अधीक्षक, जेलर द्वारा बंदियों के साथ बैठकर मन की बात सुनी।