20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

Video -रंग पंचमी…बरसे रंग, उड़ा गुलाल, रंगों से सराबोर हुई सड़कें

-राधा-कृष्ण फाग यात्रा में महिलाओं सहित महापौर भी हुईं शामिल-डीजे की धुन पर पांच घंटे तक थिरकते रहे हुरियारे-मोहल्लों, चौराहों पर भी रही रंग पंचमी की धूम

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 12, 2023

खंडवा.
रंग पंचमी पर जमकर रंग बरसे, शहर की सड़कें रंगों से सराबोर हो गई। मोहल्लों, चौराहों में भी रंग पंचमी की धूम रही। श्री राधा-कृष्ण फाग यात्रा में तो पांच घंटे तक डीजे की धुन पर तोपों से गुलाल और फुव्वारों से रंगों की बारिश में युवा भीगते रहे। महिलाएं और बच्चे भी रंगों से सराबोर होकर मस्ती में झूमते रहे। रंगों के उल्लास के बीच छीटपुट घटनाएं भी हुई, जहां पुलिस ने मोर्चा संभाल कर स्थिति को नियंत्रण में किया।
रविवार को जिलेभर में रंग पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। रंग पंचमी का मुख्य आयोजन विधायक देवेंद्र वर्मा द्वारा शहर में निकाली गई श्री राधा-कृष्ण फाग यात्रा रही। फाग यात्रा सुबह 11 बजे नगर निगम प्रांगण से शुरू हुई। डीजे की धून पर थिरकते युवा, ढोल और फाग गीतों पर झूमतीं महिलाएं, तोपों से उड़ता रंग, गुलाल और रंगों की बौछार में भीगा नजर आया। एक ट्रॉली पर फाग यात्रा में राधा-कृष्ण रूपी इंदौर के कलाकार फाग नृत्य की प्रस्तुति देते चल रहे थे। महापौर अमृता अमर यादव सहित महिला मोर्चा की महिलाएं भी उल्लास में डूबीं नजर आईं। नगर निगम से शुरू हुई फाग यात्रा पार्वतीबाई धर्मशाला में समाप्त हुई। फाग यात्रा में विधायक देवेंद्र वर्मा के साथ महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल भी नजर आए। यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधांशु जैन, आशीष राजपूत सहित सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता रंग में रंगे नजर आए। भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल दोपहर बाद यात्रा में शामिल हुए। यात्रा समापन पर पूड़ी-सब्जी का वितरण भी हुआ।
परिवार सहित मनाई लोगों ने पंचमी
एक ओर शहर के मुख्य बाजार में श्री राधा-कृष्ण फाग यात्रा की धूम मची रही। वहीं, दूसरी ओर गली, मोहल्लों और चौराहों पर भी रंग पंचमी के रंग में लोग सराबोर दिखे। मोहल्लों में जहां बच्चों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया, तो चौराहों पर डीजे की धून पर टैंकरों से रंग वर्षा के बीच युवा नाचते नजर आए। लोगों ने परिवार के साथ भी रंग पंचमी मनाई। मोहल्लों में एक दूसरे को रंग लगाकर परिवार सहित पर्व मनाते रहे।