17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

Video- देखिए किस तरह आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता

राहुल गांधी की सांसद सदस्य रद्द करने पर भड़के कांग्रेसीकांग्रेसी करने पहुंचे भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने रोका, हुई झड़प-पुलिस ने 40 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया 151 के तहत गिरफ्तार, मिली जमानत

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 26, 2023

खंडवा.
कोर्ट से सजा के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता खत्म करने के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस संगठन ने विरोध दर्ज कराया। भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसियों को भापजा कार्यकर्ताओं ने रोका तो झड़प की स्थिति बनी। मौके पर पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत हिरासत में लिया। थाने में एसडीएम द्वारा जमानत पर छोड़ा गया। राष्ट्रीय नेता के लिए खंडवा के वरिष्ठ नेता इस दौरान नजर नहीं आए।
राहुल गांधी की सांसद सदस्य रद्द करने को कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या बताते हुए शनिवार को प्रदर्शन किया। सुबह 11.30 बजे कांग्रेसी इंदिरा चौक पर इक_ा हुए। प्रदर्शन की जानकारी लगते ही भाजपा विधि प्रकोष्ठ सहित संगठन व युमो कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया और दौड़ते हुए भाजपा कार्यालय परिसर पहुंच गए। यहां पहले से खड़े भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने रोकने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों ओर से नारेबाजी, धक्का मुक्की आरंभ हो गई। विरोध प्रदर्शन को लेकर भारी पुलिस बल भी यहां तैनात था। पुलिस ने बीच में पड़कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धकेलना शुरू किया।
उठाकर ले गए पुलिस वाहन में
भाजपा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच करीब 15 मिनट धक्का-मुक्की, झूमा-झटकी चली। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पकड़कर पुलिस वाहन में भरना शुरू किया। पुलिस से छूटकर कार्यकर्ता फिर विरोध करने लगे। सीएसपी पूनमचंद्र यादव, कोतवाली टीआइ बलरामसिंह राठौर, पदम नगर टीआइ शिवराम पाटीदार सहित पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को उठाकर दंगा नियंत्रण वाहन में बैठाया। पांच पुलिस वाहनों से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कोतवाली थाने लाया गया।
इन पर हुआ 151 के तहत केस दर्ज
अर्ष पाठक, कुंदन मालवीय, मोहन ढाकसे, मनोज भरतकर, नानकराम बड़वाहे, इंदल सिंह पंवार, इकबाल कुरैशी, दीपक मुल्लू राठौर, सुनील सकरगाये, श्याम यादव, रचना तिवारी, हेमलता पालीवाल, विकास व्यास, आलोक सिंह रावत, हुकुम मेलुन्दे, दिव्यांश ओझा, मनोज मंडलोई, अतुल सिंह रावत, अय्यूब लाला, अतुलसिंह रावत, ओम सिलावट, धर्मेन्द्र साकल्ले, कैलाश हरि पटेल, यशवंत सिलावट, अंकित पाठक, वामनराव जाधव, राजकुमार कैथवास, शहजाद पवार, मुजाहिद कुरैशी, रितेश मेलुन्दे, गुरप्रीत सिंह, राज ढाकसे, इमरान गौरी, आशीष कपिल, कादर खान, मुन्नू बाउजी, फिरोज खान पर धारा 151 के तहत केस दर्ज कर जमानत पर छोड़ा गया।
बॉक्स न्यूज…
निष्कासित नेता नजर आए, वरिष्ठ नदारद
हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए पूर्व शहर अध्यक्ष इंदलसिंह पंवार, पार्षद इकबाल कुरैशी प्रदर्शन के दौरान जमकर विरोध दर्ज कराते नजर आए। वहीं, होल्ड जिलाध्यक्ष मनोज भरतकर, शहर अध्यक्ष मोहन ढाकसे ने भी प्रदर्शन की कमान संभाली। प्रदर्शन का नेतृत्व कारण बताओ नोटिस जारी नेता अर्श पाठक ने किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार पटेल, डॉ. मुनीष मिश्रा, वीरेंद्र (बल्ली) मिश्रा, राजनारायण सिंह, अवधेश सिसोदिया, अवधेश ओझा, रियाज हुसैन, सलीम पटेल, सुनील आर्य, रिंकू सोनकर सहित कई नेता नजर नहीं आए।