19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो में देखिए, सोयाबीन फसल कटाई का प्रयोग

जिले में सप्ताहभर पहले बारिश के दौरान किसानों की सोयाबीन की फसल भीग गई। इससे सैकड़ों किसानों को भारी नुकसान हुआ है। शासन के आदेश पर फसलों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है

less than 1 minute read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Oct 17, 2022

harvest experiments

harvest experiments

खंडवा . जिले में सप्ताहभर पहले बारिश के दौरान किसानों की सोयाबीन की फसल भीग गई। इससे सैकड़ों किसानों को भारी नुकसान हुआ है। शासन के आदेश पर फसलों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। सिंगोट में दिलीप और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ किसान के खेत पर पहुंचे। पटवारी हल्का स्तर पर किसानों के साथ खेत पर सीसीइ यानी फसल कटाई प्रयोग कर रहे हैं। बारिश से फसल नुकसानी के परीक्षण के दौरान भीगने वाली फसल का कटाई प्रयोग से उत्पादन का परीक्षण किया जा रहा है। खेत में 25 वर्ग मीटर एरिया में सोयाबीन फसल का कटाई प्रयोग किया। इस दौरान गांव में ही तौल किया गया। इसमें 3 किलो 20 ग्राम सोयाबीन मिला।

फसल का परीक्षण किया

छैगांव माखन एरिया में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश राधवानी के साथ फसल का परीक्षण किया। एक दिन पहले सिरपुर में 2 किलो 80 ग्राम सोयाबीन का उत्पादन मिला था। अधिकारियों ने कहा उत्पादन ठीक है। पटवारी हल्का स्तर पर किसानों के साथ खेत पर सीसीइ यानी फसल कटाई प्रयोग कर रहे हैं। बारिश से फसल नुकसानी के परीक्षण के दौरान भीगने वाली फसल का कटाई प्रयोग से उत्पादन का परीक्षण किया जा रहा है।