28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विकास पर्व : दस करोड़ के लोकार्पण, 12 करोड़ के कार्यों का होगा भूमिपूजन

खंडवा विस में पांच, हरसूद में 17, मांधाता में 15, पंधाना में 21 कार्यों की होगी शुरुआत

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jul 30, 2023

Vikas Parv : Inauguration of 10 crores, Bhumi Pujan will be done for works worth 12 crores

Vikas Parv : Inauguration of 10 crores, Bhumi Pujan will be done for works worth 12 crores

खंडवा. चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच सरकार विकास पर्व मना रही है। विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण और प्रस्तावित नए कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है। विकास पर्व आगामी 14 तक चलेगा। इस दौरान 58 लोकार्पण और 267 भूमि पूजन होंगे। इसमें लोकार्पण होने वाले निर्माण कार्यों की लागत दस करोड़ रुपए से अधिक है और भूमिपूजन होने वाले कार्यों की लागत 12 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रस्तावित है।

13 भूमि पूजन के कार्यक्रम चुके

जिले में विकास पर्व 16 जुलाई से शुरू हुआ है। अब तक चारो विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर छह लोकार्पण और 13 भूमि पूजन के कार्यक्रम चुके हैं। इसके अलावा हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत लाभांश वितरण किए जा रहे हैं। गत दिन सभी विस क्षेत्र में एक साथ मुख्यमंत्री अन्न दूत योजनाओं समेत अन्य योजनाओं का लाभ वितरण किया गया। इसी तरह उद्यमी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को चयनित किया गया है।

विकास कार्यों की संख्या 115 हैं

विकास पर्व के दौरान अब तक की रूपरेखा में नए विकास कार्यों का भूमि पूजन हरसूद और मांधाता विस क्षेत्र में सबसे अधिक होंगे। विधायकों के पास पहुंची रिपोर्ट के अनुसार मांधाता में प्रस्तावित विकास कार्यों की संख्या 115 हैं। जबकि हरसूद में 116 नए कार्यों का भूमि पूजन होगा। इसी तरह खंडवा में 9 और पंधाना क्षेत्र में 27 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन होंगे।

नए कार्यों का भूमि पूजन कर रहे

विकास पर्व के दौरान शुक्रवार को हरसूद में वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने, पंधाना में विधायक राम दांगोरे ने, मांधाता क्षेत्र में ग्राम थापना में विधायक नारायण पटेल और छोटी बोरगांव बुजुर्ग में विधायक देवेंद्र वर्मा ने हितग्राहियों को वाहन की चाबी प्रदान की। ये सभी वाहन मुख्यमंत्री अन्न दूत योजना के तहत दिए गए हैं। इसी तरह निर्माण कार्य पूर्ण होने वाले का लोकार्पण और नए कार्यों का भूमि पूजन कर रहे हैं।

भूमिपूजन व लोकार्पण की स्थितिविधानसभा लोकार्पण भूमि पूजन

खंडवा 05 09

हरसूद 17 116

पंधाना 21 27

मांधाता 15 115

कुल 58 267

विकास पर्व के लिए प्रस्तावित लोकार्पण व भूमि पूजन की रिपोर्ट प्रतिनिधियों को भेजी गई जानकारी से ली गई है।