15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के धार्मिक स्थलों पर मिलेगी ‘महाकुंभ’ जैसी सुविधा, लगाई जाएंगी कई मशीनें!

Water ATMs: मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर 'नो प्रॉफिट-नो प्लास्टिक' मॉडल पर वाटर एटीएम लगाई जा रही हैं, जहां श्रद्धालुओं को मुफ्त में शुद्ध पेयजल मिलेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

खंडवा

image

Akash Dewani

May 28, 2025

Water ATMs are being installed on 'no profit-no plastic' model at major religious places of MP News

MP के धार्मिक स्थलों पर मिलेगी 'महाकुंभ' जैसी सुविधा (photo source- Pi-lo Shudh Pani Seva Foundation website)

MP News: प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तीर्थ यात्रियों को अब मुफ्त शुद्ध जल उपलब्ध होगा। महाकुंभ की वाटर एटीएम मशीनें ओंकारेश्वर, उज्जैन, मैहर, दतिया और ओरछा जैसे तीर्थों में स्थापित की जा रही हैं। यह पहल 'नो प्रॉफिट-नो प्लास्टिक' मॉडल पर है। इसमें श्रद्धालुओं को नि: शुल्क और स्वच्छ जल मिलेगा।

इस फाउंडेशन ने उठाया जिम्मा

नोएडा की पीलो शुद्ध पानी सेवा फाउंडेशन ने प्रदेशभर के प्रमुख मंदिर ट्रस्टों के साथ एमओयू साइन किए हैं। दतिया के पीतांबरा शक्तिपीठ में दो मशीनें चालू भी हो चुकी हैं। वहीं ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट ने एमओयू को सैद्धांतिक सहमति दे दी है। फाउंडेशन ने तीर्थ स्थलों का निरीक्षण कर स्थान भी चिह्नित किए हैं।

यह भी पढ़े - MP में यहां आंधी-बारिश का अनुमान, मुंबई में मानसून की एंट्री

धार्मिक स्थलों को मिलेगा लाभ

महाकुंभ में 52 वाटर एटीएम मशीनें (Water ATMs) लगीं थीं। इनमें से ओंकारेश्वर में चार, उज्जैन में सात और मैहर तथा ओरछा में दो-दो मशीनें लगाई जाएंगी। हर मशीन प्रतिदिन 2500 ली. शुद्ध जल उपलब्ध कराएगी। इसमें केवल 5न पानी वेस्ट होगा। इसका उपयोग हाथ धोने जैसी जरूरतों में किया जाएगा। इससे तीर्थ स्थल प्लास्टिक फ्री बनेंगे।