7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

suicide – किचन में खाना बनाने गई, अपनी चुनरी का फंदा बनाकर लटक गई, मौत

-पति चार माह के बेटे के साथ खेल रहा था दूसरे कमरे में-पांच साल की बेटी, चार माह के पुत्र को बिलखता छोड़ गई मां-पांच दिन पहले नरसिंगपुर से आए दंपति में से पत्नी ने की आत्महत्या

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Feb 13, 2022

suicide - किचन में खाना बनाने गई, अपनी चुनरी का फंदा बनाकर लटक गई, मौत

पांच दिन पहले नरसिंगपुर से आए दंपति में से पत्नी ने की आत्महत्या

खंडवा.
किचन में खाना बनाने गई विवाहिता अपनी ही चुनरी का फंदा बनाकर लटक गई। घटना मोघट थाना अंतर्गत रामेश्वर चौकी क्षेत्र के आनंद नगर में रविवार सुबह 11 बजे की है। बच्चों के साथ खेल रहे पति ने जब बहुत देर हुई तो किचन में जाकर देखा, पत्नी लटकी दिखी। पति ने तुरंत ही डायल 100 को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायमी कर मामला जांच में लिया।
आनंद नगर स्थित वेयर हाउस रोड के पास कॉलोनी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। नीतूसिंह (27) अपने पति पति मोल्लूसिंह ठाकुर और दो बच्चोंके साथ पांच दिन पूर्व ही खंडवा आई थी। रविवार सुबह छुट्टी होने से मोल्लूसिंह बच्चों के साथ कमरे में खेल रहे थे। वहीं, नीतू किचन में खाना बनाने गई थी। जब बहुत देर हुई और नीतू बाहर नहीं आई तो मोल्लूसिंह ने किचन में जाकर देखा तो नीतू जाली से चुनरी का फंदा बनाकर लटकी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर मोघट थाना प्रभारी ईश्वरसिंह चौहान, रामेश्वर चौकी प्रभारी राजेंद्र सयदे व पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुरी भेजा।
नए होने से किसी से भी बातचीत नहीं थी
नीतूसिंह के पति एक निजी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है, जिनका हाल ही में नरसिंगपुर से खंडवा तबादला हुआ था। पांच दिन पहले ही खंडवा आए पति-पत्नी आनंद नगर में एक किराये के मकान में दूसरी मंजिल पर रह रहे थे। नीतू के दो बच्चे है, जिसमें पांच वर्षीय बालिका और चार माह का पुत्र है। नए होने से आसपास के लोग भी उन्हें नहीं पहचानते है। मोघट थाना प्रभारी ईश्वरसिंह ने बताया कि मृतका के पास से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। उसके परिवार के आने का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। शव का पीएम भी सोमवार को कराया जाएगा।