8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समूह की महिलाएं बनेंगी उज्ज्वला सखी, घर-घर पहुंचाएंगी गैस टंकी

जिले में उज्ज्वला के 1.80 लाख कनेक्शन

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jul 31, 2023

Women of the group will become Ujjwala Sakhi, will deliver gas tank from door to door

Women of the group will become Ujjwala Sakhi, will deliver gas tank from door to door

खंडवा @ पत्रिका. समूह की महिलाएं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शनधारियों के लिए उज्ज्वला सखी बनेंगी। ये महिलाएं गांव-गांव में लंबे समय से बंद कार्ड धारियों को घरेलू सिलेंडर उपलब्ध कराएंगी। यही नहीं उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन लेने के बाद निष्क्रिय कार्ड धारियों को भी सक्रिय करेंगी। महिलाओं को ऊर्जा देवी योजना के तहत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पहले चरण में हरसूद क्षेत्र की तीस महिलाओं को प्रशिक्षित करने जिपं कार्यालय बुलाया गया था।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले में लक्षित 1.80 लाख हितग्राहियों को मुफ्त कनेक्शन दिए गए हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश कार्ड धारी सिलेंडर रिफिल नहीं का रहे हैं। निष्क्रिय कार्ड धारियों को सक्रिय करने समूह की महिलाएं काम करेंगी। और घर पर ही सिलेंडर उपलब्ध कराएंगी। उज्ज्वला सखियों से ऐसे कार्ड धारियों को सहूलियत मिलेगी। जिनके पास रिफिल कराने के लिए समय नहीं है। या फिर एजेंसी तक आने जाने में दिक्कत होती है। महिलाओं को ऊर्जा देवी योजना के तहत संबंधित क्षेत्र के गैस डीलर प्रति दिन सात-सात सिलेंडर देंगे। महिलाएं हितग्राहियों के कार्ड में एंट्री करेंगी और बाजार मूल्य पर सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे। इसके बदले में समूह की महिलाओं को प्रति सिलेंडर कमीशन कंपनी की ओर से अलग से दिया जाएगा।

महिलाओं को सुरक्षा के दृष्टि से एक काउंटर व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं जाएंगे।

जिपं कार्यालय में सखियों को दिया प्रशिक्षण

ऊर्जा देवी योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र में गठित समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए शेड्यूल तैयार किया गया है। शनिवार को पहले दिन ऊर्जा देवी योजना अन्तर्गत 30 उज्ज्वला सखी को प्रशिक्षण गया। नीलिमा सिंह, अंकिता जैन, जिला प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की दीदियों को ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर एवं इससे जुडे कार्य के माध्यम से अतिरिक्त आय की मंशा से कार्य योजना बनाई गई है। नीलिमा सिंह ने बताया कि पहले दिन तीस को प्रशिक्षण दिया गया है। इसी तरह हर ब्लाक क्षेत्र में संबंधित क्षेत्र के डीलर के साथ अनुबंध रहेगा।


ऊर्जा देवी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में काम कर रहीं समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन महिलाओं को संबंधित क्षेत्र के गैस डीलर योजना के तहत दूरस्थ गांवों में सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे। इससे ग्राहकों को सहूलियत मिलेगी और समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला प्रबंधक, आजीविका मिशन