11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व बंधुत्व दिवस : महापौर समेत 121 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पेश की इंसानियत की मिसाल

ब्रह्माकुमारी संस्थान आनंद नगर में रविवार को रक्तदान शिविर हुआ। इसमें 121 रक्त दानदाताओं ने इंसानियत की मिसाल पेश की है।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Aug 25, 2025

Brahma Kumari Institute

विश्व बंधुत्व दिवस : महापौर समेत 121 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पेश की इंसानियत की मिसाल

ब्रह्माकुमारी संस्थान आनंद नगर में रविवार को रक्तदान शिविर हुआ। इसमें 121 रक्त दानदाताओं ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। रक्तदाताओं ने कहा, हमारे एक बूंद रक्त से किसी के मां की गोद तो किसी के पिता की उम्मीद और किसी बच्चे की मुस्कान बचेगी।

महापौर ने शिविर का शुभारंभ कर किया रक्तदान

महापौर अमृता यादव ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ कर रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, डॉ एनके सेठिया, अनुराधा सोलंकी नेइस अवसर पर प्रकाश मणि जी को 18 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कि गई। शिविर में 30 से अधिक बार रक्तदान कर जीवन बचाने वालों को सम्मानित किया गया।

जरूरतमंदों की पूर्ति होगी

संस्था प्रभारी बीके शक्ति दीदी ने ने कहा कि विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर भारत, नेपाल में रक्तदान का महाअभियान चलाया जा रहा है। जरूरतमंदों की जरूरत की पूर्ति के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड बनाना है। देश भर में ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्रवार पर शिविर आयोजित होंगे।अभियान का लक्ष्य 1 लाख यूनिट रक्त एकत्रित करना है।

पहली बार एक साथ 121 लोगों ने किया रक्तदान

खंडवा शिविर में शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं और अन्य संगठनों के सदस्यों ने पहली बार खंडवा शहर में 121 लोगों ने रक्तदान कर इतिहास रचा है। इस दौरान रक्त मित्र शैलू मंडलोई ने रक्तदान करने वालों का उत्साह वर्धन किया है।

किसान संघ ने भी लिया हिस्सा

रक्तदान शिविर में बहनों के आह्वान पर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। अध्यक्ष राधे श्याम चाचरिया, माखन दिनेश महाजन, रामेश्वर कुशवाह, हमेंद्र सिंह सुराणा, सुरेंद्र कुशवाह, लवकुश समेत 7 सदस्यों ने रक्तदान किया।

थायराइड, नेत्र की जांच की गई, प्रमाण पत्र दिए

रक्तदान शिविर के दौरान नेत्र, ब्लड शुगर, थायराइड, ब्लड प्रेशर आदि कि जांच की गई। जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक की टीम में डॉ काजल पवार और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सेवाएं दी। रक्तदाताओं को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया।