13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

विश्व हाइपरटेंशन दिवस : पांच लाख की स्क्रीनिंग में 40 हजार हाइपरटेंशन, 26 हजार से ज्यादा में मधुमेह की बीमारी

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सक बोले, नमक, तेल, चिप्स, पापड़, समोसे, मिक्चर, कचौरी, तली-भुनी चीजों के खाने से परहेज करें। बाजार में मिक्चर आदि के सेवन से बचें। तो सेहत सही रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 30 प्लस उम्र के पांच लाख लोगों की जांच की गई।

Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

May 18, 2025

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सक बोले, नमक, तेल, चिप्स, पापड़, समोसे, मिक्चर, कचौरी, तली-भुनी चीजों के खाने से परहेज करें। बाजार में मिक्चर आदि के सेवन से बचें। तो सेहत सही रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 30 प्लस उम्र के पांच लाख लोगों की जांच की गई। इसमें 40 हजार 807 हाइपरटेंशन और 26 हजार 829 मरीज मधुमेह के मिले हैं। डॉ विशाल श्रीवास्तव ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम के साथ तनाव प्रबंधन की सलाह दी है। डॉ रोहन ने कहा कि शिविर में जांच के दौरान 30 % रक्तचाप के मरीज आए। उन्होंने सलाह दी है कि नमक व तेल का सेवन कम करें। बाजार में समोसे, चिप्स, कुरकुरे, मिक्चर आदि से बचें।

शरीर में सोडियम की मात्रा 5 मिली ग्राम से बढ़ी तो खतरा

विश्व रक्तचाप दिवस के अवसर पर एनसीडी केंद्र पर 250 की जांच की गई। इसमें हाइपरटेंशन के 32 पुरुष और 30 महिलाएं मिलीं। शिविर में 19 वर्ष की जांच रिपोर्ट में 140 / 90 की जगह 150 / 90 आई। डॉ रोहन की पूछताछ में पता चला कि युवक प्रतिदिन बाजार में समोसे, मिक्चर का सेवन करता है। डॉ ने कहा कि चिप्स, कुरकुरे, लेस के साथ नमक और तेल वाली चीजों के अधिक सेवन से शरीर में जरूरत से ज्यादा सोडियम बढ़ जाता है। शरीर को सिर्फ 5 मिली ग्राम जरूरत होती है। अधिक होने पर पानी बाहर नहीं निकल पाता। हाइपरटेंशन की बीमारी होती है।

एक्सपर्ट व्यू-डॉ डॉ. विशाल श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी, एनसीडी

रक्तचाप के कई कारण हैं। जैसे फैमिली हिस्ट्री, तनाव, गलत ,खानपान और लाइफस्टाइल आदि। इससे बचने अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। धूम्रपान से दूर रहें। अच्छी नींद लें। नमक, तेल, पापड़, नमकीन, समोसा, कचोरी, चिप्स, कोल्डड्रिंक एवं तली चीजें कम खाएं। ताकि ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहे। प्रतिदिन 30 मिनट तक घूमने की सलाह दी। यदि ब्लड प्रेशर 140 से अधिक है तो डॉ. की सलाह अनुसार नियमित रूप से गोली का सेवन करें।