8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवा संसद 2024 : राष्ट्रीय स्तर पर दो लाख का पुरस्कार, आप भी करें प्रयास

ऑनलाइन होगी जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, अव्वल आने वाले को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मिलेगा मौका

less than 1 minute read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Feb 15, 2024

Parliament

Parliament

जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर युवा संसद महोत्सव प्रतियोगिता 2024 का आयोजन होगा। जिले व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन वर्चुअल होगी। इसमें भाग लेने 15 फरवरी तक माय भारत पोर्टल पर जाकर इवेंट टैब से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में रजिस्टर करें। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 2 लाख ओर दूसरा पुरस्कार 1.50 लाख रुपए मिलेगा। तीसरा पुरस्कार 1 लाख और 50-50 हजार के दो सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

‘ राष्ट्र के परिवर्तन के लिए संलग्न हो और सशक्त बने ’

नेहरू युवा केंद्र की उपनिदेशक ने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘ युवाओं की आवाज- राष्ट्र के परिवर्तन के लिए संलग्न हो और सशक्त बने ’ रखी गई है। राष्ट्रीय युवा संसद युवाओं को संसदीय और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ से लैस करने के लिए एक अभिनव कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 18 से 25 आयु वर्ग के युवाओं की आवाज सुनना, युवाओं को सार्वजनिक मुद्दों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना, आम आदमी के दृष्टिकोण को समझना, राय बनाना और उन्हें स्पष्ट रूप से व्यक्त करना है।

संसद के केंद्रीय सदन में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा

कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर संसद के केंद्रीय सदन में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ दो वक्ताओं का चयन किया जाएगा, जिन्हें राज्य स्तरीय युवा संसद में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। राज्य स्तरीय युवा संसद में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा संसद में सहभागिता करेंगे।