
'पीली साड़ी' के बाद अब छाईं 'पिंक साड़ी' वाली पोलिंग अफसर, काला चश्मा, हाथ में EVM लिए तस्वीरें वायरल
मध्य प्रदेश में पीली साड़ी वाली पोलिंग अफसर के बाद अब इस बार के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सूबे में ग्लैमर का तड़का लग गया है। दरअसल, इस बार मतदान से पहले खरगोन में पिंक साड़ी पहने एक पोलिंग अफसर नजर आईं। महिला अफसर पिंक साड़ी पहनें, आंखों पर काला चश्मा लगए, हाथ में ईवीएम मशीन ले जाते नजर आई थीं। उनकी कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि गुरुवार को खरगोन जिले के पीजी कॉलेज में मतदानकर्मियों को मतदान से जुड़ी सामग्री हेंडओवर की जा रही थी। इस दौरान पोलिंग बूथ पर विराज नीमा नाम की पोलिंग अधिकारी पिंक साड़ी और काला चश्मा लगाए हुए वहां पहुंची। जब विराज नीमा ईवीएम मशीन लेकर निकलीं तो सभी का ध्यान उनकी ओर चला गया। उनका ग्लैमरस लुक देखकर सभी की निगाहें उनपर ठहर गईं। विराज को पिंक साड़ी में देख कई लोगों ने उनकी तस्वीरें लेनी भी शुरु कर दीं।
कौन है विराज नीमा ?
विराज नीमा खरगोन के सीएम राइज स्कूल बिस्टान में प्राइमरी क्लासेंज के टीचर हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में उनकी ड्यूटी खरगोन के नूतन नगर इलाके के अंतर्गत आने वाले स्कूल में पी-3 मतदान कर्मी के रूप में लगी हैं। यही कारण है कि विराज नीमा चुनाव सामग्री लेकर वहां पहुंची थीं।
मतदाताओं से वोट की अपील
इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए अपने लुक को लेकर विराज नीमा ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। पुरुषवादी समाज में महिलाओं की अपनी अलग पहचान होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील भी की। वहीं अन्य महिला कर्मचारियों में भी मतदान में ड्यूटी करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। खास बात ये है कि खरगोन जिले की 6 विधानसभा में कुल 1541 में से 91 मतदान केंद्र ऐसे बनाए गए, जहां सिर्फ महिला कर्मचारियों कादल ही मतदान संपन्न कराएगा।
2019 के लोकसभा चुनाव में सुर्खियों में आई थी पीली साड़ी वाली अफसर
आपको बता दें कि साल 2019 में उत्तर प्रदेश की रहने वाली रीना द्विवेदी अपनी पीली साड़ी की वजह से खासा सुर्खियों में आई थीं। जब वो 'पीली साड़ी' में पोलिंग बूथ पर पहुंची थीं, जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। इस लेडी अफसर को सोशल मीडिया पर 'पीली साड़ी वाली अफसर' के नाम से खासा पहचान मिली थी। वहीं अब मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की पिंक साड़ी वाली पोलिंग अफसर की तस्वीरें इस बार खासा चर्चित हो रही हैं।
Published on:
16 Nov 2023 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
