15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरी के शक में शिकारियों से मारपीट : ग्रामीणों ने बांधकर की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

- मध्य प्रदेश में तालिबानी सजा- चोरी के शक में शिकारियों को पीटा- ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर दो लोगों को पीटा- सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट का वीडियो

less than 1 minute read
Google source verification
marpeet viral video

चोरी के शक में शिकारियों से मारपीट : ग्रामीणों ने बांधकर की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के खरगोन में शिकारियों को चोरी के शक में खंबे से बांधकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में दो लोग दिखाई दे रहे है, जिनके साथ ग्रामीणों की भीड़ मारपीट करती दिखाई दे रही है। वहीं, नीचे एक मृत अवस्था में पड़ा हुआ हिरण भी दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि, मारपीट का ये वायरल वीडियो जिले के गोगावा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले जामन्या गांव का है। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शिकारियों ग्रामीणों की चंगुल से छुड़वाया और जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। हालांकि दोनों युवकों से की गई बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- उफनती नदी पार करते हुए बाइक समेत फंस गया नारायण, जान पर खेलकर बचा लाया अमजद, VIDEO


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

हालांकि, शुरुआती जांच में सामने आया है कि, ग्रामीणों के पहले तो दोनों युवकों पर चोरी करने का शक था, लेकिन बाद में पता चला कि, दोनों युवक चोर नहीं बल्कि शिकारी हैं। फिहाल, हिरण के शिकार मामले में अब वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- नशे में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, लोगों को पीटा, गाड़ियां गिराईं, पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की कोशिश, वीडियो वायरल