
खरगोन. काम्प्लेक्स का भूमिपूजन करते विधायक रवि जोशी।
खरगोन.
व्यापार व्यवसाय को रफ्तार देने के लिए महानगरों की तर्ज पर यहां भी शॉपिंग काम्प्लेक्स तैयार किए जाएंगे। नगरपालिका ने इसका खाका तैयार कर लिया है। फिलहाल बावड़ी बस स्टैंड पर 1180 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में 431.73 लाख की लागत से आलीशान तीन मंजिला व्यावसायिक और रहवासी काम्प्लेक्स बनेगा। इसकी नींव शनिवार को रखी गर्ई। काम्प्लेक्स का भूमिपूजन दोपहर 12.30 बजे किया गया। सीएमओ निशिकांत शुक्ला ने बताया इस काम्प्लेक्स में नीचे दुकानें और ऊपर मकान होंगे। 11 माह में यह काम्प्लेक्स बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा गायत्री मंदिर तिराहा पर भी एक व्यवायिक काम्प्लेक्स का प्लान है। हालांकि अभी इस पर कागज वर्क जारी है। जल्द ही यहां भी भूमिपूजन किया जाएगा।
सीएमओ ने बताया इस काम्प्लेक्स निर्माण को लेकर २० फरवरी २००० व २१ सितंबर २००५ में परिषद ने प्रस्ताव पास किया। इसके बाद से ही इसकी रूपरेखा तैयार होने लगी। करीब १५ साल बाद यह काम कागजों से उतरकर अब धरातल पर आया है। इस काम्प्लेक्स का क्षेत्रफल 1180 स्क्वेयर मीटर है। इसमें 4.5 मीटर चारों और जगह छोडऩे के बाद 560 स्क्वेयर मीटर में निर्माण होगा। शनिवार को काम्प्लेक्स का भूमिपूजन विधायक रवि जोशी, कलेक्टर गोपालचंद डाड, सीएमओ निशिकांत शुक्ला आदि ने किया। इस दौरान नपा अमला मौजूद था।
ऐसे होगा काम्प्लेक्स का स्वरूप
तलघर में पार्किंग होगी। यहां सतही तल पर यात्री प्रतिक्षालय, पुलिस चौकी, रेस्ट रूम (टायलेट) एवं विभिन्न साइज की 22 दुकानों का निर्माण होगा। प्रथम तल पर 31 दुकानें छोड़ी जएगी। द्वितीय तल पर पांच व्यवसायिक हॉल होंगे। तीसरी तल पर 11 आवासीय फ्लैट होंगे जो 8-1 बीएचके, 3-2बीएचके के होंगे।
फ्लैशबैक : इस जगह पर यह फंसा था पेंच
जिस जगह पर काम्प्लेक्स निर्माण हो रहा है वहां पहले अस्थाई बस्ती और दुकानें थी। इसे हटाने के लिए कई उलझनों का सामना नगरपालिका ने किया। कई बार विवाद की स्थिति भी बनी, लेकिन कानूनी पेंच के चलते यहां रहने वालोंं को यह जगह खाली करनी पड़ी। इसके बाद यहां काम्प्लेक्स का निर्माण होना तय हुआ।
उम्मीद : राजेंद्र नगर में भी तनेगा काम्प्लेक्स
गायत्री मंदिर तिराहा स्थित सनावद रोड पर भी नगरपालिका ने ऐसी ही एक अतिक्रमण वाली बस्ती को खाली कराया। यह जगह अब नगरपालिका के अधिपत्य में है। यहां भी शॉपिंग काम्प्लेक्स निर्माण की रूपरेखा तय की जा रही है।
बावड़ी बस स्टैंड पर लगाएंगे महाराणा प्रताप की प्रतिमा
भूमिपूजन के बाद विधायक ने कहा- बावड़ी बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाएंगे। यह क्षेत्र इसी नाम से पहचाना जाएगा। काम्प्लेक्स को लेकर विधायक ने कहा- यह लोगों की सहुलियत को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। यहां हर सुविधा होगी जो यात्रियों को चाहिए।
Published on:
23 Feb 2020 06:04 am
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
