23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान! यहां घूम रहा है खूंखार तेंदुआ, किसान पर किया जानलेवा हमला, Video

leopard deadly attack : सनावद में तेंदुए के आतंक से दहशत में ग्रामीण। किसान पर जानलेवा हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। तेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम।

less than 1 minute read
Google source verification
leopard deadly attack

leopard deadly attack :मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के अंतर्गत आने वाले सनावद ग्रामीण क्षेत्र के लोग इन दिनों खूंखार तेंदुए की दहशत में जिंदगी गुजार रहे हैं। यही नहीं, इस खूंखार तेंदुए ने बुधवार को इलाके में स्थित एक खेत में काम कर रहे किसान पर हमला करके उसे घायल कर दिया है। खास बात ये रही कि किसान ने भी तेंदुए का मजबूती से मुकाबला किया, जिसके चलते किसान की जांच बन गई, लकिन इस घमासान में किसान को कई गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, घटना के बाद तेंदुआ वापस जंगल में भाग गया।

ग्राम बांकावा में रहने वाले किसान संजय गुर्जर ने बताया कि वो अपने खेत पर खाद का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान अचानक वहां तेंदुआ आ गया, जिसने उसपर अचानक पीछे से हमला कर दिया। इस हमले में किसान के हाथ पर तीन जगह तेंदुए के दातों के निशान भी लगे हैं।

यह भी पढ़ें- इस राज्य में निकला अथाह सोने का भंडार, गरीब ग्रामीण बोले- 'यकीन नहीं हो रहा हम सोने के पहाड़ पर रहते हैं

घायल को जिला अस्पताल किया गया रेफर

मामले को लेकर सिविल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर हंसा पाटीदार का कहना है कि घायल संजय का प्राथमिक उपचार कर अन्य इंजेक्शन लगाने के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

किसान के साथ आए ग्रामीणों का कहना है कि एक साल पहले नगावा मर्दाना के आसपास के इलाकों में तेंदुआ देखा गया था। उस तेंदुए ने पूरे इलाके में दहशत मचा दी थी। लेकिन बीते एक साल वो गायब था। अब एक बार फिर तेंदुए की सक्रीयता ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। फिलहाल, ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग भी टीम उसकी तलाश में जुट गई है।