25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संत सियाराम बाबा के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, लगा 4 कि.मी लंबा जाम

Saint Siyaram Baba : संत सियाराम बाबा का पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए आश्रम परिसर में रखा गया है। शाम 04 बजे तक श्रद्धालुओं ने उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं। इस दौरान निरंतर सियाराम जयराम, जय- जय सियाराम का संकीर्तन किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Saint Siyaram Baba

Saint Siyaram Baba :मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रहने वाले मां नर्मदा पुत्र, हनुमानजी के परम भक्त संत सियाराम बाबा बुधवार तड़के ब्रह्मलीन हो गए। उनके अंतिम दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। उनके देवलोकगमन से हर तरफ शोक का माहौल है। मध्य प्रदेश ही नहीं, देश के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा की तपोभूमि तेली भट्यांड स्थित आश्रम पहुंच रहे हैं। उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए आश्रम परिसर में रखा गया है। शाम 04 बजे तक श्रद्धालु उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं। इस दौरान निरंतर सियाराम जयराम, जय- जय सियाराम का संकीर्तन किया जा रहा है।

संत सियाराम बाबा के दरेशन करने आ रहे श्रद्धालुओं के वाहनों को आश्रम से 4 किलोमीटर दूर ही रोका गया है। ऐसी स्थिति में श्रद्धालु पैदल ही बाबा के दर्शन को लेकर चल रहे हैं। जय राम श्री राम जय जय राम की धुन के साथ पूरा रास्ता श्रद्धालुओं से पटा है।

यह भी पढ़ें- खेल-खेल में दर्दनाक मौत, 8 महीने की मासूम जिंदा जली, जानें मामला

सीएम मोहन ने कलेक्टर को दिए थे निर्देश

उल्लेखनीय है कि पिछले दो हफ्ते से बाबा की तबियत बिगड़ रही थी। सनावद अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें निमोनिया होने की पुष्टि की थी। दो दिन उपचार के बाद बाबा ने खुद आश्रम में ही रहने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद उन्हें आश्रम लाया गया, यहां सीएम मोहन यादव ने भी मोबाइल पर उनका हाल जाना, साथ ही कलेक्टर को आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए थे, जिसके बाद पिछले 5 दिनों से इंदौर के चिकित्सक उनकी देखरेख कर रहे थे। आश्रम से रोजाना स्वास्थ्य बुलेटिन भी जारी किया गया।

सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर ली अंतिम सांस

आश्रम से मिली जानकारी अनुसार, बुधवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर सियाराम बाबा ने अंतिम सांस ली। अपने गुरु के देवलोकगमन से आश्रम सेवकों के साथ साथ बाबा के भक्तों में सोक की लहर है।