
Khargone recorded Highest Temperature in world
खरगोन. जिले में गर्मी ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शहर आग उगल रहा है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में तापमान तेजी से बढ़ा है। करीब एक दशक बाद शनिवार को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 47 व न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्जहुआ। शहर भट्टी की तरह तपा। रविवार को भी अधिकतम पारा 46 और न्यूनतम 23.4 रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार विदर्भ बेल्ट में शामिल इस शहर पर सीधी सूर्य की किरणें पडऩे व हवा में नमी न होने के कारण यह हालात बने हैं। वैज्ञानिकों ने कहा है कि अलगे पांच-सात दिनों तक तापमान 45 डिग्री के ऊपर ही रहेगा। विभाग ने सेहत को लेकर सजग रहने की अपील की है। शनिवार को सुबह 8 बजे से ही सूरज तीखे तेवर दिखाने लगा। सुबह 8 बजे का तापमान 42 डिग्री रहा। इसके बाद जैसे-जैसे सूरज चढ़ा तपीश बढ़ती ही गई। दिनभर लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजार में सन्नाटा छाया रहा। कूलर-पंखों ने दम तोड़ दिया। गर्मी का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों व गर्भवती महिलाओं पर पड़ा।
इस कारण तेज गर्मी
मौसम विभाग भोपाल के वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के मुताबिक पठारी इलाकों में शुमार खरगोन में निमाड़ के अन्य जिलों से तेज गर्मी पड़ रही है। यह जिला सूर्य से 29 डिग्री एंड ऑफ पर आता है। इस कारण सूर्य की किरणे सीधे तौर पर यहां पड़ती है। चूंकि पानी की कमी व पथरिला क्षेत्र होने से तापमान इतना अधिक हो गया है। हवा में नमी बिल्कुल भी नहीं है।
आगे क्या
अगले चार-पांच दिन तापमान ऐसा ही रहेगा। विदर्भ के इस पूरे बेल्ट में तापमान 45 डिग्री से ऊपर ही रहने की संभावनाएं हैं।
मौसम वेबसाइट ने खरगोन को दुनिया का सबसे गर्म शहर बताया
एल डोरैडो मौसम वेबसाइट ने खरगोन के तापमान को 47 डिग्री सेल्सियस के रूप में दर्ज किया और इसे दुनिया में सबसे गर्म शहर के रूप में सूचीबद्ध किया। सभी विदर्भ अभूतपूर्व गर्मी में उबल रहे हैं। अकोला 46 .4 डिग्री सेल्सियस, दुनिया में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। वेबसाइट के अनुसार सबसे गर्म शहरों में नौ महाराष्ट्र के हैं। तीन मध्य प्रदेश के हैं, खंडवा 10 वें स्थान पर है।
Published on:
28 Apr 2019 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
