
Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की बहु चर्चित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की नवंबर माह में मिलने वाली 18वीं किस्त कुछ ही देर में प्रदेश की 1.29 करोड़ लाडली बहनों के खाते में डाली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 3.15 बजे इंदौर से सिंगल क्लिक के जरिए सभी बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। वहीं, योजना के तहत इस माह भी सभी लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी। वहीं, बात करें प्रदेश के खरगोन जिले की तो यहां रहने वाली 3 लाख 20 हजार 481 लाडली बहनों के खाते में सीएम मोहन यादव द्वारा 39 करोड़ 9 लाख 38 हजार 250 रुपए पहुंचाए जाएंगे।
आज को होने वाले राशी हस्तांतरण कार्यक्रम को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी भारती आवास्या का कहना है कि लाड़ली बहना योजना के तहत हितग्राहि बहनों के खाते में 1250 रुपए किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही पेंशन पाने वाली बहनों के खाते में 650 रुपए राशि ट्रांसफर की जाएगी।
योजना के तहत जनपद पंचायत बड़वाह की 49 हजार 369 बहनों के बैंक खातों में 6 करोड़ 4 लाख 53 हजार 650 रुपए, जनपद पंचायत भगवानपुरा की 27 हजार 540 बहनों के खाते में 3 करोड़ 37 लाख 83 हजार 600 रुपए, जनपद पंचायत भीकनगांव की 32 हजार 566 बहनों के बैंक खातों में 3 करोड़ 97 लाख 81 हजार 100 रुपए, जनपद पंचायत गोगांवा की 21 हजार 535 बहनों के बैंक खातों में 2 करोड़ 61 लाख 43 हजार 550 रुपए, जनपद पंचायत झिरन्या की 30 हजार 660 बहनों के खाते में 3 करोड़ 77 लाख 58 हजार रुपए, जनपद पंचायत कसरावद की 42 हजार 645 बहनों के बैंक खातों में 5 करोड़ 17 लाख 99 हजार 50 रुपए, जनपद पंचायत खरगोन की 22 हजार 78 बहनों के बैंक खातों में 2 करोड़ 68 लाख 43 हजार 900 रुपए, जनपद पंचायत महेश्वर की 34 हजार 814 बहनों के बैंक खातों में 4 करोड़ 24 लाख 48 हजार 900 रुपए और जनपद पंचायत सेगांव की 14 हजार 508 बहनों के बैंक खातों में 1 करोड़ 76 लाख 91 हजार रुपए राशि ट्रांसफर की जाएगी।
बात करें नगरीय क्षेत्रों की तो सबसे पहले बड़वाह की 3896 बहनों के बैंक खातों में 47 लाख 200 रुपए, खरगोन की 17 हजार 253 बहनों के बैंक खातों में 2 करोड़ 9 लाख 27 हजार 850 रुपए, सनावद की 5315 बहनों के बैंक खातों में 64 लाख 84 हजार 150 रुपए, भीकनगांव की 2873 बहनों के बैंक खातों में 34 लाख 53 हजार 850 रुपए, बिस्टान की 3302 बहनों के बैंक खातों में 40 लाख 39 हजार 300 रुपए, करही की 1890 बहनों के बैंक खातों में 22 लाख 81 हजार 500 रुपए, कसरावद की 4005 बहनों के बैंक खातों में 48 लाख 6 हजार 450 रुपए, महेश्वर की 4143 बहनों के बैंक खातों में 50 लाख 20 हजार 350 रुपए और मंडलेश्वर की 2089 बहनों के खाते में 25 लाख 21 हजार 850 रुपए किस्त की साशि ट्रांसफर की जाएगी।
Updated on:
09 Nov 2024 11:20 am
Published on:
09 Nov 2024 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
